26.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
मालती एवं अंकित नें फूंका बिगुल: भर दो 'सभा स्थल' आ रहे 'योगी महाराज'
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

मालती एवं अंकित नें फूंका बिगुल: भर दो ‘सभा स्थल’ आ रहे ‘योगी महाराज’

मालती एवं अंकित नें फूंका बिगुल: भर दो 'सभा स्थल' आ रहे 'योगी महाराज' विज्ञापन

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 9 जुलाई के नगर आगमन से पहले भाजपा ने कमर कस ली है। नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता और उनके प्रतिनिधि अंकित बासू ने मोर्चा संभालते हुए इसे “बांदा के विकास का टर्निंग प्वाइंट” बता दिया। मालती गुप्ता ने कहा, “पूज्य महाराज जी के आने से बांदा को नई पहचान” मिलेगी। डबल इंजन की सरकार ने ही बांदा को सड़क, पानी, बिजली दी है। मैं नगर की माताओं-बहनों, युवाओं और बुजुर्गों से अपील करती हूं कि 9 जुलाई को रिकॉर्ड भीड़ के साथ पहुंचकर “जनसभा को ऐतिहासिक” बनाएं।

मालती एवं अंकित नें फूंका बिगुल: भर दो 'सभा स्थल' आ रहे 'योगी महाराज'प्रतिनिधि अंकित बासू ने तेवर दिखाते हुए कहा, ये सिर्फ जनसभा नहीं है। ये 2027 के सेमीफाइनल की तैयारी है। विपक्ष को जवाब देना है तो बांदा की धरती से देना होगा। हम कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर, गली-गली जाकर लोगों को जोड़ रहे हैं। मालती-अंकित की जोड़ी ने बुधवार से ही वार्ड-वार्ड बैठकें शुरू कर दी हैं। बैनर-पोस्टर, ऑटो-प्रचार और सोशल मीडिया पर “योगी बांदा आ रहे हैं” ट्रेंड कराया जा रहा है। भाजपा नेताओं का दावा है कि इस बार जनसभा में 50 हजार से ज्यादा की भीड़ होगी और सीएम बांदा को करोड़ों की सौगात देकर जाएंगे।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा रेलवे ट्रैक पर सब्जी विक्रेता का ट्रेन से कटा शव मिला

City News Uttar Pradesh

मौत पर भी मलाई: दो हजार ‘मुर्दे’ सरकार से उठा रहे थे पैसा, पेंशन घोटाले से मचा हड़कंप !

City News Uttar Pradesh

कोहरे नें सूर्य देव को पछाड़ा, नहीं दे पाये दर्शन, कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई कपकपी

City News Uttar Pradesh

Banda : पहले दिन नहीं हुई बोहनी, अगले सप्ताह तक आमद की उम्मीद …

सांसद कृष्णा की ‘परछाई’ पर भारी पड़ रहा ‘साया’ ? प्रतिनिधि पुरुषोत्तम बना ‘सियासी शकुनी’ !

City News Uttar Pradesh Desk

वाहन चेकिंग में नायब तहसीलदार पर हमला, ट्रकों को छुड़ा ले गए बेख़ौफ़ मौरंग माफिया

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़