26.1 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उपभोक्ता फोरम ने परिवादी को दिया 114096 रुपये का चेक ...
उत्तर प्रदेश

उपभोक्ता फोरम ने परिवादी को दिया 114096 रुपये का चेक …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला उपभोक्ता फोरम नें वाहन दुर्घटना बीमा के मामले में परिवादी के पक्ष में फैसला कर उसे एक लाख 14 हजार 96 रुपये का चेक सौंपा। मामला यह था की बांदा शहर के कालू कुआं निवासी कमलेश कुमार बाजपेई ने अगस्त 2014 में शाखा प्रबंधक यूनाइटेड इंडिया बीमा कंपनी पीली कोठी बांदा को पक्षकार बनाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।


जिला उपभोक्ता संरक्षण आयोग के रीडर स्वतंत्र रावत ने बताया कि परिवादी के कथन अनुसार उसका वाहन डंपर यू पी 90टी 1618 का बीमा कंपनी से दिनाक 28 जनवरी 2014 तक बीमित था। रात में दरवाजे पर 23 दिसंबर 2013 को रात करीब 1बजे उसके वाहन पर किसी ट्रक ने टक्कर मार दिया। परिवादी के अधिवक्ता ने बताया कि बीमा क्लेम भर कर कंपनी को दिया गया,परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई।


जिला आयोग ने विपक्षी यूनाइटेड इंडिया बीमा कंपनी को नोटिस देकर जवाब मांगा। उनकी और से विभागीय अधिवक्ता सत्येंद्र कुमार निगम ने जवाब दिया और कहा कि दावा निस्तारण हेतु सभी प्रपत्र नही दिए गए। जिला उपभोक्ता संरक्षण आयोग के अध्यक्ष तूफानी प्रसाद और सदस्य अनिल कुमार चतुर्वेदी ने वादी का वाद स्वीकार किया। तत्काल विपक्षी द्वारा समस्त निर्णीत धनरासी जमा कर दिया गया। आज न्यायालय में सदस्य अनिल कुमार ने परिवादी कमलेश कुमार बाजपेई को 114069 का अकाउंट पेई चेक दिया। मामला पूर्ण सहमति से समाप्त कर दिया गया। इस दौरान प्रामेश्वर स्टेनो, विनोद, आरिफ, शिव कारण और वादी के अधिवक्ता जगदीश प्रसाद तिवारी आदि मौजूद रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शासन के निर्देशन पर सड़क किनारे बने अवैध मकानों पर चला बुलडोजर

दो ट्रक आपस में एक दूजे से भिड़े : नेशनल हाईवे पर नौ घंटे लगा जाम

City News Uttar Pradesh

एसपी पलाश का ‘प्रदेश में बजा डंका’: 75 जिलों में ‘बांदा पुलिस’ बनी ‘नंबर- वन’

City News Uttar Pradesh Desk

आठ करोड़ का ‘मंडी घोटाला’: भ्रष्टाचार का ‘किला’ ढहना शुरू, दो अफसर गिरफ्तार, कई और रडार पर ?

City News Uttar Pradesh Desk

जहरीला राज़ या ज़हर से मर्डर : दुष्कर्म के आरोपी युवक की ‘लाश’ ने मचाई सनसनी

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने ’24 गावों’ का ‘बदल’ दिया ‘भविष्य’: खुशी में झूम उठे गांव, खर्च होगें 8.92 करोड़

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़