City News Uttar Pradesh
दो ट्रक आपस में एक दूजे से भिड़े : नेशनल हाईवे पर नौ घंटे लगा जाम
उत्तर प्रदेश

दो ट्रक आपस में एक दूजे से भिड़े : नेशनल हाईवे पर नौ घंटे लगा जाम

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दो ट्रक आपस में क्या भिड़े यातायात संचालन पर मुसीबत टूट गई। तीन किलोमीटर तक लंबा नौ घंटे तक जाम लगा रहा। पूरा विवरण यह है की बांदा-कानपुर नेशनल हाइवे पर देर रात एक ट्रक में दूसरा ट्रक में भिड़ कर समा गया। दुर्घटना में खलासी घायल हो गया।

दो ट्रक आपस में एक दूजे से भिड़े : नेशनल हाईवे पर नौ घंटे लगा जाम
Two trucks collided with each other: There was a nine-hour jam on the National Highway.

ट्रक बीच हाइवे पर आ गया, जिससे जाम लग गया। नौ घंटे तक हाइवे पर करीब तीन किलोमीटर तक वाहन फंसे रहे। दूसरे दिन जेसीबी से ट्रक को हटाया गया, तब फिर गाड़ियां चल पाई। पपरेंदा-चिल्ला के बीच नेशनल हाईवे पर शनिवार की देर रात चिल्ला से पूर्व अतरहट गांव के पास हाइवे पर एक ट्रक खराब हो गया था। रात करीब दो बजे ललौली चिल्ला की ओर से आ रहे भूसे से लदे ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। वह खंती में गिर गया और खराब ट्रक बीच हाइवे पर आ गया।


इस घटना में ललौली निवासी खलासी अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। उधर ट्रक के हाइवे पर फंस जाने से जाम लगना शुरू हो गया। देखते ही देखते काफी संख्या में छोटे बड़े वाहनों की रफ्तार थम शुरू गई। सुबह तक तीन किलोमीटर से भी ज्यादा दूर तक वाहन फंसे रहे। सूचना पर चिल्ला थाना पुलिस पहुंच गई। रविवार सुबह करीब 11 बजे जेसीबी से ट्रक को हटवाया गया और जाम खुल सका।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बालू भरा डम्फर बना मौत का सबब : एक ही परिवार के दो की मौत नौ घायल

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री बोले: बुंदेलखंड को जल संकट से राहत दिलाएगी केन-बेतवा लिंक परियोजना

City News Uttar Pradesh

बीएसए नें खंड शिक्षा अधिकारियों के बदले क्षेत्र: मिल रहीं थी शिकायतें

बांदा की बागै नदी में बना दिया मौत का पुल ? प्रशासन क्यों है बेखबर !

City News Uttar Pradesh

सदर बांदा में भाजपा का लगा सदस्यता मेगा कैंप, जुटी भीड़ ! …

City News Uttar Pradesh

भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत की ‘चुनावी’ रणभेरी: ‘मिशन 2027’ का किया शंखनाद

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़