City News Uttar Pradesh
जिले में अवैध स्कूलों पर होगी कार्रवाई: एक लाख का जुर्माना, 10 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
उत्तर प्रदेश

जिले में अवैध स्कूलों पर होगी कार्रवाई: एक लाख का जुर्माना, 10 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में अवैध स्कूल संचालकों के लिये बुरी खबर है। उन पर अभियान चलाकर शिकंजा कसा जायेगा। बिना मान्यता या मान्यता रद्द किए जाने के बाद भी चल रहे विद्यालयों पर कड़ी कार्रवाई होगी। जिले में 10 अक्टूबर तक अभियान चलाकर ऐसे विद्यालय चिन्हित होंगे। नियमानुसार दंड के साथ ही एक लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा। यही नहीं, उल्लंघन जारी रहने की स्थिति में प्रतिदिन दस हजार रुपये की दर से भी जुर्माना लगेगा।

जिले में अवैध स्कूलों पर होगी कार्रवाई: एक लाख का जुर्माना, 10 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
Action will be taken against illegal schools in the district, fine of one lakh, campaign till October 10

बेसिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने का इस संबंध में यहां बीएसए को निर्देशआया हैं। उनसे कहा है कि कोई भी व्यक्ति, जो मान्यता प्रमाण-पत्र के बिना कोई विद्यालय स्थापित करता है या चलाता है। मान्यता वापस लेने के बाद भी विद्यालय चलाने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। यदि बिना मान्यता लिए कोई स्कूल चल रहा है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।

जिले में अवैध स्कूलों पर होगी कार्रवाई: एक लाख का जुर्माना, 10 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
Action will be taken against illegal schools in the district, fine of one lakh, campaign till October 10

शिक्षा निदेशक ने निर्देश दिया है कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से इस आशय का प्रमाण-पत्र प्राप्त करके निदेशालय को उपलब्ध कराएं कि उनके ब्लॉक में कोई भी विद्यालय बिना मान्यता के नहीं चल रहा है। वहीं जिन विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की जाए उसकी विद्यालयवार सूची 15 अक्टूबर तक निदेशालय को भेजी जाए। उन्होंने कहा कि निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिनियम (आरटीआई) में प्रावधान है कि बिना मान्यता प्राप्त किए कोई स्कूल न तो स्थापित किया जा सकता है और न ही चलाया जा सकता है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : मंडलायुक्त की कृपा बरसी, छह करोड़ से बने पशु क्लीनिक का खुलेगा ‘सिम सिम’ ताला…

City News Uttar Pradesh

विद्युत एक्सीयन ने लिखित आश्वासन पर खत्म करवाया आमरण अनशन

City News Uttar Pradesh

Banda : सांड़ी खदान द्वारा कब तक अत्याचार, तीन खदानों पर साढ़े 22 करोंड़ का जुर्माना …

मुख्यमंत्री योगी की सीधी नज़र : बाहुबली मुख्तार अंसारी की खातिरदारी के मामले में डीजी जेल ने मांगे सीसीटीवी फुटेज

City News Uttar Pradesh

‘लघु सदन’ की बैठक में बड़ी सख्ती: जनसेवकों के प्रस्तावों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

अघोषित बिजली कटौती से परेशान अन्नदाता, – 20 घंटे मिले बिजली, वरना पावर हाउस में लटकेगा ताला

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़