27.9 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
खेत गई नौ वर्षीय छात्रा से युवक ने किया दुष्कर्म
उत्तर प्रदेश

खेत गई नौ वर्षीय छात्रा से युवक ने किया दुष्कर्म, एससी-एसटी व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा हुआ दर्ज …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सहेलियों के साथ चने का साग तोड़ने गई अनुसूचित जाति की बालिका के साथ किशोर ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद से आरोपित फरार है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। पिता ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।


मर्का थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नौ वर्षीय छात्रा अपनी दो सहेलियों के साथ शुक्रवार दोपहर घर से चने का साग तोड़ने खेत गई थी। वहां पड़ोसी किशोर ने पहले काम के बहाने से अपने पास बुला लिया। बाद में अरहर के खेत में उसके साथ किशोर ने दुष्कर्म किया। बालिका के रोने पर खेत में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपित फरार हो गया। खेत से किसी तरह रोते हुए बालिका घर गई। वहां उसने स्वजन से आपबीती बताई। इससे पिता उसे लेकर थाने गए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही है।

थाना प्रभारी राकेश सरोज ने बताया कि शीघ्र आरोपित को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पिता की तहरीर पर आरोपित के विरुद्ध एससीएसटी एक्ट, पाक्सो व दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। बालिका को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : बांदा का मिनी पाठा, प्यास बुझाते हैं जंगली चोहड़ ! …

Banda : भीषण सड़क हादसा, पति-पत्नी और बेटी समेत चार की मौत …

मेडिकल कॉलेज कांड: रहस्य बनी महिला की मौत, पुलिस ने दोहराया क्राइम सीन

City News Uttar Pradesh

नवरात्र का पहला दिन : देवी मंदिरों में उमड़ पड़ी आस्था, गूंजे जयकारे

City News Uttar Pradesh

बबेरू सीट को लेकर ‘सियासी पारा’ चढ़ा: अपना दल (एस) ने शुरू कराया ‘गोपनीय सर्वे’

City News Uttar Pradesh Desk

विचाराधीन बंदियों के लिए राहत: धारा 479 पर जेल में जागरूकता शिविर

ब्रेकिंग न्यूज़