31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम, एसपी नें जेल में बहुचर्चित पूर्व विधायकों मुख़्तार, विजय एवं बृजेश की बैरकों को खंगाला
उत्तर प्रदेश

डीएम, एसपी नें जेल में बहुचर्चित पूर्व विधायकों मुख़्तार, विजय एवं बृजेश की बैरकों को खंगाला

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिलाधिकारी अनुराग पटेल एवं पुलिस अधीक्षक आनंद नें अपने सहयोगी अधिकारियों एवं फोर्स को साथ लेकर मंडल कारागार का औचक निरीक्षण किया। पूर्व विधायक मुख़्तार अंसारी एवं पूर्व विधायक बृजेश, प्रजापति,तथा विजय की बैरिकों की बारीकी से जांच की गई। देखा गया की जेल मैनुवल के विपरीत तो इन बहुचर्चित पूर्व विधायकों कों अतिरिक्त सुविधा मुहैया नहीं कराई जा रही।

डीएम, एसपी नें जेल में बहुचर्चित पूर्व विधायकों मुख़्तार, विजय एवं बृजेश की बैरकों को खंगाला
DM, SP searched the barracks of well-known former MLAs Mukhtar, Vijay and Brijesh in jail

एकबारगी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को पूरे अमले के साथ आया हुआ देख मंडल कारागार प्रबंधन में चौतरफा हड़कंप मच गया। अपने अपने स्थान पर मुस्तैद हुए कारागार अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी तुरत फुरत में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लग गए। जिलाधिकारी और एसपी ने मंडल कारागार में तीन पूर्व विधायकों मुख़्तार, बृजेश प्रजापति एवं विजय की बैरकों का चप्पा -चप्पा जाचनें के साथ अन्य सभी बैरकों का बारीकी के साथ निरीक्षण किया। विभिन्न स्थानों पर तलाशी आदि का काम भी कराया।

डीएम, एसपी नें जेल में बहुचर्चित पूर्व विधायकों मुख़्तार, विजय एवं बृजेश की बैरकों को खंगाला
DM, SP searched the barracks of well-known former MLAs Mukhtar, Vijay and Brijesh in jail

इस दौरान कैदियों से मुलाकात करते हुए पुलिस और प्रशासन दोनों आला अधिकारियों ने उनसे जेल में मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। औचक निरीक्षण का काम पूरा करने के बाद जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मंडल कारागार प्रबंधन को कैदियों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए और कहा कि कैदियों के खाने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाना जरूरी है।

डीएम, एसपी नें जेल में बहुचर्चित पूर्व विधायकों मुख़्तार, विजय एवं बृजेश की बैरकों को खंगाला
DM, SP searched the barracks of well-known former MLAs Mukhtar, Vijay and Brijesh in jail

निरीक्षण के बाद मीडिया से बात करते हुये डीएम अनुराग पटेल नें बताया की उनका और एसपी के यह मासिक रूटीन निरीक्षण था। तीनों पूर्व विधायकों मुख़्तार ,विजय और बृजेश प्रजापति के बैरकों का निरीक्षण किया हैं। साथ ही साथ ही जेल में कैदियों की अन्य व्यवस्थाओं को भी चेक किया गया। सब कुछ ठीक -ठाक मिला।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

किन्नर बनाने की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश: नौ युवकों को बनाया गया निशाना, जिले में मचा हड़कंप।

सम्मान समारोह में विधायक द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी गई विदाई

विधायक प्रकाश नें पार्टी जनों में भरा जोश:सदस्यता कार्यशालाओं की मचा दी धूम

बड़ी बहन के आत्मघाती कदम उठाने के बाद गुमशुम रहने वाली दस साल की बच्ची ने फांसी लगाकर दे दी जान

Banda : कोरोना का कहर, मरीज बढ़े तो और कम पड़ जाएगा मेडिकल कॉलेज का मैन पावर ! ​….

खुशखबरी : बांदा मेडिकल कालेज में लगेगी कोरोना जांच की आधुनिक मशीन, एमपी को भी मिलेगा लाभ।

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़