- विनोद मिश्रा
बांदा। शिक्षा से ही इंसान को विकास की राह मिलती है। शिक्षा के लिए हर संभव प्रयास करने चाहिए। जहां तक कृषि महाविद्यालय के विकास की बात है तो इसमें कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।
यह बातें जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने स्थानीय जिला परिषद कृषि महाविद्यालय के 31वें स्थापना दिवस के मौके पर कही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील ने कहा कि शिक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं किया जा सकता।
हर बच्चे को शिक्षित होने का अधिकार है। शिक्षा से एक नहीं कई पीढ़ियां संवरती है। उन्होंने महाविद्यालय के विकास में पूरा योगदान करने का भरोसा दिलाया।
इससे पहले मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील ने दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मेधावी छात्र -छात्राओं को स्मार्ट फोन का भी वितरण किया।

महाविद्यालय के संस्थापक ठाकुर चंद्रपाल सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर राजेंद्र कुमार गुप्ता ने की। महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की गई। समस्त अतिथियों को बैच अलंकरण किया गया।
महाविद्यालय के प्रचार डॉ राजेंद्र कुमार गुप्ता ने स्वागत भाषण के साथ ही महाविद्यालय की प्रगति आख्या पढ़ी। साथ ही महाविद्यालय को शासन से वित्त पोषित किये जानें की जरूरत पर जोर दिया।
इस दौरान मंच पर जिला संघ चालक सुरेन्द्र पाठक,शिक्षक कमेटी के सदस्य संत राम सिंह,प्रतिनिधि दिलीप सिंह, भाजपा नेता मुदित शर्मानें शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक शिक्षक शैलेन्द्र अवस्थी, डा. शिव कुमार, डा. रवींद्र कुमार दिवेदी, डा. राजेश कुमार, डा. सुनील कटियार, डा. दीपक भदौरिया एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
