City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश निषाद की पहल रंग लाई : जर्जर सड़कों के लिये मिले 28 करोड़ से अधिक
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश निषाद की पहल रंग लाई : जर्जर सड़कों के लिये मिले 28 करोड़ से अधिक

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री राज्यमंत्री रामकेश निषाद की पहल रंग लाई है। तिंदवारी क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत के लिये 28 करोड़ से अधिक की धनराशि को मंजूरी मिल गई है। राज्य मंत्री रामकेश निषाद धनराशि के शीघ्र अवमुक्त के लिये पिछले दिनों पीडब्लूडी मंत्री जितिन प्रसाद से मिले थे।

मंत्री रामकेश निषाद बोले : जो राम से भागेगा वह मारा जायेगा, प्रभु सुमरन में ही जगत कल्याण

इसी पहल का परिणाम रहा की शासन ने तिंदवारी-गोधनी, बिलबई संपर्क मार्ग के चार किलो मीटर मरम्मत के लिए 28.04 लाख जारी किए हैं। मार्ग की कुल लागत 48.82 लाख है। इसी तरह अतरहट-खप्टिहा कलां-साड़ी के 2.300 किलो मीटर संपर्क मार्ग निर्माण के लिए 37.35 लाख की धनराशि अवमुक्त की है। प्रथम किस्त के रूप में 37.35 लाख जारी कर दी गई है। मार्ग की कुल लागत 62.25 लाख है।

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें पीडब्लूडी मंत्री से की मुलाकात : मार्गों एवं पुल निर्माण पर चर्चा

इसी प्रकार बेर्राव-परसौली-कमासिन-ओरन के दस किलोमीटर मार्ग की मरम्मत के लिए 58.19 लाख जारी किए गये है। मार्ग की कुल लागत 96.98 लाख है। ज्ञात हो कि यह तीनों मार्गों की हालत बदतर थी। ग्रामीणों द्वारा लगातार मार्ग के निर्माण की मांग की जा रही थी। इस पर राज्य मंत्री रामकेश की सक्रियता कारगर मुकाम पर पहुंच गई।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड : बकस्वाहा जंगल के शैल चित्रों पर एएसआई की मुहर …

City News Uttar Pradesh

बांदा में ठंड के कहर से कोहराम : सर्दी वंदेमातरम की गति पर, जनजीवन थरथराया

बांदा सहित बुंदेलखंड में आया भूकंप का झटका : लोगों में दहशत !

City News Uttar Pradesh

बांदा से निकला ‘विस्मयकारी’ रहस्य: शिव योग पर ‘ऐतिहासिक’ आश्चर्यजनक खोज

City News Uttar Pradesh

सो रहे किसान को ट्रक ने कुचला, मौके पर हुई मौत: चालक फरार

मुख्तार अंसारी : 24 साल से माननीय, 13 साल से जेल में, विधानसभा के बजाए जेल के बैरकों में बीत रहे दिन …

ब्रेकिंग न्यूज़