उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में किशोरी का अपहरण कर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म करने वाले चार युवकों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, बाकी अज्ञात युवक की पहचान करने में जुटी है। 14 दिन बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आनन-फानन में कार्रवाई की है। एसपी ने लापरवाह इंस्पेक्टर, दरोगा और महिला सिपाही को निलंबित कर दिया है। वहीं सोमवार को पूरे दिन पीड़ित किशोरी और घरवालों को पुलिस थाने पर बैठाई रही।

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को गांव का एक युवक नौ सितंबर को दोपहर में करीब एक बजे बहला फुसलाकर भगा ले गया। उस वक्त किशोरी घर पर अकेली थी। गांव की यज्ञशाला के पास बागीचे में किशोरी को रखा था। 10 सितंबर को अपने तीन दोस्तों के साथ कार में किशोरी को लेकर हाइवे पर पूरे दिन घूमता रहा और दोस्तों ने चलती कार में किशोरी के साथ गैंगरेप किया। रविवार की देर शाम को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने गांव के क्यामुद्दीन, जहांगीर, सिकंदर और एक अज्ञात पर गैंगरेप, अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों पर कार्रवाई में लापरवाही बरतने वाले इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह, दरोगा मंगेश मिश्रा और महिला सिपाही अंतिमा सिंह को एसपी ने निलंबित कर दिया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
