- ब्यूरो रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सभी विभागों में खाली पदों को शीघ्र भरने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नियुक्तियों में देरी से केवल बैकलॉग बढ़ता है और युवाओं की अपनी योग्यता के अनुरूप अवसर भी नहीं मिलता। इसलिए यह आवश्यक है कि प्रत्येक विभाग अपने यहां नियुक्ति की प्रक्रिया को समय से आगे बढाए। रिक्तियों के संबंध में जिलों से प्राप्त हो रही जानकारी की समीक्षा भी करें।

सीएम योगी ने सोमवार को सभी विभागों के अपर मुख्य सचिवों व प्रमुख सचिवों के साथ विभागवार कार्मिकों की व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी विभागों में ग्राम, नगर और जिला से लेकर शासन स्तर तक प्रत्येक संवर्ग की समीक्षा कर आवश्यक रिक्तियों की स्थिति स्पष्ट की जाए। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के माध्यम से सभी विभागों में खाली पदों, जारी नियुक्ति प्रक्रिया और जरूरी मानव संसाधन की विस्तृत रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।
– आउटसोर्सिंग कार्मिकों को समय से दें पूरा वेतन
उन्होंने कहा कि विभिन्न कार्यों में तैनात आउटसोर्सिंग कार्मिकों ने उत्कृष्ट कार्य किया है। यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी कार्मिकों को न्यूनतम मानदेय हर हाल में समय पर मिले। वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में प्रावधानित राशि के आवंटन और व्यय में तेजी लाई जाए। मंत्री अपने विभागीय स्थिति की समीक्षा करें।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
