
- विनोद मिश्रा
बांदा। जंगली सुअरों के झुंड द्वारा फसल बर्बाद किए जाने से परेशान किसान सुल्तान सिंह (45) ने शनिवार देर शाम अपने खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने जब उनका शव पेड़ से लटका देखा, तो तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी।

पैलानी थाना क्षेत्र के शेखूपुर गांव निवासी सुल्तान सिंह ने शनिवार की देर शाम अपने खेत में लगे नीम के पेड़ से रस्सी से फंदा लगा लिया। आसपास खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने देखा तो उनके परिजनों को जानकारी दी। परिजनों और पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। बड़े भाई कप्तान सिंह ने बताया कि सुल्तान के पास पांच बीघा जमीन है। इस बार उसने खेत में गेहूं व चना की फसल बोई थी। फसल को जंगली सुअरों के झुंड ने खराब कर दिया था। इससे वह तीन दिन से गुमशुम था।

शाम को उसने फसल की बर्बादी देख यह आत्मघाती कदम उठाया है। बताया कि तीन साल पहले बड़ी बेटी बिटोला की शादी में रिश्तेदारों से डेढ़ लाख रुपये कर्ज भी लिया था, उसकी भी अदायगी की चिंता थी। उधर, पैलानी थाना इंस्पेक्टर सुखराम सिंह ने बताया कि घरेलू किसी बात पर तीन दिन से अवसाद में चल रहे थे। इसी के चलते खुदकुशी की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
