City News Uttar Pradesh
जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद नें बताया: जल जीवन की पाठशाला में पढ़ रहे प्रधान और लेखपाल
उत्तर प्रदेश

जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद नें बताया: जल जीवन की पाठशाला में पढ़ रहे प्रधान और लेखपाल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें बताया की यूपी के ग्रामीण परिवारों तक स्‍वच्‍छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ योगी आदित्‍यनाथ सरकार जल के क्षेत्र में एक मजबूत नेटवर्क बनाने का काम कर रही है। जल संरक्षण, जल संवर्धन, जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर देते हुए प्रदेश सरकार मिशन मोड में प्रशिक्षण कार्यक्रमों को गति देने का काम कर रही है। जिसके तहत अब जल जीवन मिशन की पाठशाला में प्रधान हाजिरी लगा रहे हैं तो वहीं प्रशिक्षण के दौरान मिशन से जुड़ी जानकारी लेकर लेखपाल अब गांव गांव में हर घर जल योजना की जानकारी देने का काम करेंगे।


जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने बताया की प्रदेश के 75 जपनदों के 9,92,920 लोगों को प्रशिक्षण देने का काम शुरू कर दिया गया है।अब प्रधान, वार्ड मेंबर, सचिव, बीडीसी मेंबर, लेखपाल, जिला पंचायत सदस्‍य, रोजगार सेवक व सोशल वर्कर ग्रामीण क्षेत्रों में जाएंगे। ये लोगों को जल संरक्षण, जल संवर्धन, जल संचयन और जल प्रबंधन के साथ ही स्‍वच्‍छ पेयजल पीने से रोगमुक्‍त काया के बारे में जानकारी देंगे। जल जीवन मिशन के तहत जनसहभागिता बढ़ाने के उद्देश्‍य से प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद नें बताया: जल जीवन की पाठशाला में पढ़ रहे प्रधान और लेखपाल
Jal Shakti Minister Ramkesh Nishad told: Pradhan and Lekhpal studying in school of water life

राज्य मंत्री निषाद नें बताया की प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की महत्‍वाकांक्षी योजना को ग्रामीण परिवेश के अंतिम छोर पर खड़े हर व्‍यक्ति तक पहुंचाने के साथ ही इस मिशन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का काम कर रही है।हमारी प्राथमिकता है कि जल जीवन मिशन के अर्न्‍तगत समाज का हर वर्ग प्रधानमंत्री जी की महात्‍वाकांक्षी हर घर जल योजना से जुड़कर जल संरक्षण, जल संर्वधन के महत्‍व को समझें।

जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद नें बताया: जल जीवन की पाठशाला में पढ़ रहे प्रधान और लेखपाल
Jal Shakti Minister Ramkesh Nishad told: Pradhan and Lekhpal studying in school of water life

हर घर नल से जल पहुंचाने की मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की इस मुहिम में समाज का हर तबका भागीदार बनें। इसको ध्‍यान में रखते हुए प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण प्रक्रिया संचालित की जा रही है। जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें बताया की प्रदेश के 75 जिलों 58,194 प्रधान, 6,98,328 वार्ड मेंम्‍बर्स, 58,194 सचिव, 40,134 बीडीसी मेम्‍बर्स, 8,220 लेखपाल, 3,144 जिला पंचायत सदस्‍य, 29,115 रोजगार सेवक और 97,591 सोशल वर्कस को प्रशिक्षण देने का कार्य जनपद हरदोई से शुरू किया जा चुका है। प्रदेश में चार चरणों के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजित होगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें बताया : केन नहर प्रणाली का सूखा होगा समाप्त

City News Uttar Pradesh

पूर्व सांसद भैरों ने ‘सवर्ण आयोग गठन’ की उठाई जोरदार मांग: सीएम को लिखा ‘ऐतिहासिक’ पत्र

City News Uttar Pradesh

बांदा में अमित शाह की जन सभा 18 मई को : ठोकेंगे चुनावी तुरुप का इक्का

City News Uttar Pradesh

गृह लक्ष्मी के माथे पर चिंता का घोर साया : महंगी सब्जी से रसोई बजट गड़बड़ाया !

City News Uttar Pradesh

भ्रष्टाचार पर चाबुक : बांदा पालिका अध्यक्ष के वित्तीय एवं प्रशानिक पावर सीज …

यूपी : माफिया मुख्तार के बेटे विधायक अब्बास अंसारी की तलाश में 17 ठिकानों पर दबिश, 12 टीमें तलाश में जुटीं, चार स्थानों पर पुलिस ने डाला डेरा

ब्रेकिंग न्यूज़