City News Uttar Pradesh
शासन के विशेष सचिव के अराजकतत्व कहने पर कमिश्रनरी के अधिवक्ता हुए खफा, मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश

शासन के विशेष सचिव के अराजकतत्व कहने पर कमिश्रनरी के अधिवक्ता हुए खफा, मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चित्रकूट धाम मंडल अधिवक्ता वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने बुधवार को आम सभा की बैठक की। इस दौरान शासन के विशेष सचिव द्वारा अधिवक्ताओं पर की गई अभद्र टिप्पणी की कड़ी निंदा की। मंडलायुक्त के कार्यालय में जाकर उन्हें ज्ञापन सौंपा और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
मंडल अधिवक्ता वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव संजय कुमार मिश्रा की अगुवाई में हुई आमसभा की बैठक में अधिवक्ताओं ने बबेरू में पडरी गांव निवासी केशव प्रसाद यादव एडवोकेट व उनके स्वजनों के साथ हुई घटना को लेकर चर्चा की। श्री मिश्रा ने कहा कि यह बेहद बर्बरता पूर्ण व अमानवीय कार्रवाई है। इसमें दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तत्काल कार्रवाई की जाए।

The commissioner’s advocate got angry on saying the anarchy of the special secretary of the government

उन्होंने विशेष सचिव द्वारा अधिवक्ताओं के खिलाफ अराजक तत्व जैसे शब्द प्रयोग किए जाने व उन्हें चिन्हित करने के लिए जारी शासकीय पत्र की घोर निंदा की। बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह को उनके कार्यालय में पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। शासन की ओर से इसे वापस लिए जाने का आग्रह किया। सभी अधिवक्ताओं ने मंडलायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया।

अधिवक्ता केशव प्रसाद यादव और उनके स्वजनों को न्याय दिलाते हुए इसमें दोषी सभी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए जाने की मांग की। इस मौके पर अधिवक्ता विजय श्रीवास्तव, द्वारिका पटेल, विजय उपाध्याय, मनोज साहू, बाबूराम यादव, गजेंद्र सिंह, राकेश खरे, गया प्रसाद कुशवाहा आदि मौजूद रहे। उधर महासचिव संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि 23 मई तक सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। साथ ही 24 मई को जिला बार संघ की बैठक में शामिल होकर अगला निर्णय लिया जाएगा।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, घर में घुसकर मारपीट में वृद्ध की हुई थी मौत …

जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद नें कहा कौशल विकास योगी सरकार की प्रमुखता

City News Uttar Pradesh

यूपी : महिला सिपाही संग रंगरल‍ियां मनाना सीओ साहब को पड़ा भारी, मुख्यमंत्री योगी के आदेश पर अब सीओ से हो गए इंस्पेक्टर

City News Uttar Pradesh

बांदा : पत्नी को अगवा कर केन नदी में फेंक गया पति तो मछुआरों ने बचाई जान, सीमा विवाद में उलझी यूपी-एमपी पुलिस

City News Uttar Pradesh

एमएलएसी चुनाव : जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद से विपक्ष हो रहा पस्त, जीत के प्रति आश्वस्त

City News Uttar Pradesh

प्रशासन का गरजा बुलडोजर: सड़कों से अवैध कब्जों का हुआ सफाया, दुकानदारों में हड़कंप

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़