- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में बालू के अवैध खनन एवं परिवहन का धमाल है। प्रशासन अनदेखी की मुद्रा में है। योगी की खनन नीति को ठेंगा दिखाया जा रहा है। ताजा उदाहरण लोहरा खदान का है जो कुचर्चां में है।

बबेरू तहसील के ग्राम लोहरा में बागै नदी की यह बालू खदान है। यहां बालू माफिया का कहर एक पखवारें से जमकर “लहर” लें रहा है। साथ ही कहर भी बरपा रहा है। लोहरा में चल रही इस खदान में कानून एवं नियमों का पालन नहीं है। अवैध तरीके से खनन को अंजाम दिया जा रहा है। ओवर लोड परिवहन की धमाचौकड़ी से पूरा इलाका गूंज रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि लोहरा खदान में ट्रकों के आवागमन में काश्तकारों की जमीन से बिना एग्रीमेंट के दबंग माफिया खदान ठेकेदार नें रास्ता बना लिया है।ग्रामीणों के विरोध पर उन्हें धमकाया जा रहा है ,इससे खूनी विवाद की भी आशंका बलवती है? किसानों नें एसडीएम से भी शिकायत किया पर पैमाइश आधी -अधूरी कर ग्रामीणों को टरका दिया गया। लोहरा बालू खदान में वर्तमान में लगातार नदी में मशीनों से अवैध खनन किया जा रहा है। ग्रामीणों की जमीन से जबरन ओवरलोड परिवहन जारी है,जो विवाद को उग्र कर रही है। संबंधित अधिकारियों की ईमानदारी पर प्रश्न खड़ा हो रहा है।

नदी की इस लोहरा खदान में अवैध खनन एवं परिवहन के बावजूद प्रशासन एवं पुलिस विभाग की खामोशी आश्चर्य जनक है,जबकि मुख्य मंत्री योगी नें अवैध खनन पर कड़ाई से रोक औऱ कार्यवाई के निर्देश दे रखें हैं।इन परस्थितियों से तो यही उजागर हैं कि क्या बालू माफिया औऱ प्रशासन के बीच कोई दुरभि संधि है। यदि नहीं तो कार्यवाई क्यों नहीं हो रही ?क्यों मुख्य मंत्री योगी की खनन नीति को प्रशासन फेल करा रहा है। यह अति चिंतनीय है।

ग्रामीणों का कहना है कि बालू माफिया की दबंगई की कई बार शिकायत की गई लेकिन अब तक खनन माफिय पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं हुई। प्रशासन एवं खदान ठेकेदार के बीच नूरा कुश्ती सी हो रही है। कुछ -न कुछ तो दाल में काला है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
