City News Uttar Pradesh
पत्नी ने टाइम पर पर नहीं बनाया खाना तो नाराज पति ने पीट पीटकर उतारा मौत के घाट, पुलिस कर रही तलाश
उत्तर प्रदेश

पत्नी से हुआ झगड़ा फिर तो सोते समय कर दी हत्या, फिर प्रधान के पास जाकर फूट-फूट रोया और कहा- गलती हो गई

महोबा।दंपती के बीच घरेलू काम काज को लेकर कहासुनी हो गई। इतने में पति इतना क्रोधित हो गया कि पत्नी जब सो रही थी तो उस समय उसके सिर पर सब्बल से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बाद में स्वयं ग्राम प्रधान को सूचना देने पहुंच गया और अपनी गलती बता रोने लगा। वहां से आरोपित फरार हो गया। दंपती के दिल्ली में रह रहे पुत्र को घटना की जानकारी दी गई है।
क्षेत्र के सिंघनपुर बघारी गांव में 60 वर्षीय रामकृपाल कुशवाहा अपनी पत्नी 56 वर्षीय पत्नी रानी के साथ घर पर अकेले रहता था।

दंपती का बेटा रज्जू मानसिक विक्षिप्त होने से पांच साल पहले ही कहीं चला गया था, जबकि बेटी भी शादी के बाद अपनी ससुराल में थी। पड़ोसियों के अनुसार रामकृपाल व पत्नी रानी प्रेम से रहते थे। परंतु कभी खाना आदि बनाने को लेकर दोनों में बहस हो जाती थी। जिससे रामकृपाल अक्सर क्रोधित होकर अपना नियंत्रण खो देता था। मंगलवार की रात भी दोनों पति पत्नी के बीच खाना बनाने को लेकर तेज बहस हुई थी ।

रात्रि में दोनों सो गए, परंतु रामकृपाल का गुस्सा ठंडा नहीं हुआ। उसने सुबह करीब चार बजे सो रही पत्नी रानी के सिर पर सब्बल से प्रहार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गलती का अहसास होने पर वह ग्राम प्रधान के पास पहुंचा व सारा घटनाक्रम बताकर रोने लगा। घर के लिए कहकर वहां से चला गया। ग्राम प्रधान ने फोन से कबरई थाने को पूरी जानकारी दी। थानाध्यक्ष विनोद शुक्ल ने बताया कि रामकृपाल नशे आदि का बिल्कुल भी आदी नहीं बताया गया है, घटना क्रोध में आने के कारण प्रतीत होती है । मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है, आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश द्वारा बाढ़ बचाव तैयारियों की समीक्षा एवं निरीक्षण: दिये सतर्कता निर्देश

प्रेम विवाह के चार साल बाद, युवती ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

City News Uttar Pradesh

निकाय चुनाव : भाजपा में प्रत्याशी चयन अंतिम दौर में पहुंचा

City News Uttar Pradesh

बांदा जेल का कैदी वाराणसी के मानसिक अस्पातल से हुआ फरार, मचा हड़कंप

भीषण सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर के बाद लगी आग; चार लोग जिंदा जले, चार घायल

सर्राफा व्यापारी की ‘गोली’ मारकर हत्या: बदमाशों का ‘बाजार’ में तांडव, व्यापारियों का फूटा गुस्सा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़