27.6 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
पत्नी ने टाइम पर पर नहीं बनाया खाना तो नाराज पति ने पीट पीटकर उतारा मौत के घाट, पुलिस कर रही तलाश
उत्तर प्रदेश

पत्नी ने समय नहीं पर नहीं बनाया खाना तो नाराज पति ने पीट पीटकर उतारा मौत के घाट, पुलिस कर रही तलाश

 

चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र में टाइम पर खाना नहीं बनाने पर नाराज पति ने पत्नी को पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद वह घर से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस ने मृतका के मायके में सूचना दी है, हालांकि पुलिस महिला की मौत को संदिग्ध मान रही है।
सीतापुर चौकी के रामघाट टेंपो स्टैंड के पास रहने वाला रोहित तिवारी बुधवार की देर शाम करीब साढ़े आठ बजे घर पहुंचा और 24 वर्षीय पत्नी पूजा तिवारी से खाना मांगा। बताते हैं कि उस समय खाना बना नहीं था, जिस पर उसका पत्नी से विवाद हो गया। रोहित ने शराब के नशे में उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। काफी पिटाई के बाद गुस्से में वह चला गया और पूजा बेहोश पड़ी रही।

सास प्रेमलता ने देखा कि बहु नहीं उठ रही है तो उसने पानी के छींटें डाले। फिर भी होश नहीं आने पर वह लोगों के मदद से जिला अस्पताल ले गई। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार की सुबह अस्पताल से घटना की सूचना कोतवाली भेजी गई। चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पति ने पूजा काे पांच छह थप्पड मारे थे, उसके बाद वह चला गया था। इतनी सी मारपीट में कैसे मौत हो गई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा। पूजा का मायके शंकर बाजार में है, वह लोग भी आ गए हैं। घटना के बाद से पति फरार है, उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम लगी है।

 

 

 

Sharad Mishra (Editor In Chief)

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व विधायक दलजीत नें जताई चिंता : ध्वस्त महाराणा प्रताप चौंक के निर्माण में विलंब क्यों ?

City News Uttar Pradesh

क्रिकेट टूर्नामेंट में मंत्री रामकेश की धमाकेदार बैटिंग: युवाओं को खेल के प्रति किया प्रेरित

City News Uttar Pradesh

सिलेंडर फटने से दुकानों में लगी आग : सबकुछ जलकर हुआ खाक

विधायक प्रकाश द्वारा ‘विकास का छक्का’ : स्टेडियम कायाकल्प को 9.12 करोड़ की ‘मंजूरी’

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बने ‘संजीवनी’: आर्थिक संकट में फंसे परिवारों को मिला ‘मजबूत सहारा’

विश्व हिंदू परिषद नेता पर हमला: भाजपा नेता ने पहले लगाया नारा फिर मारी गोली, आरएसएस प्रमुख के बयान को लेकर हुआ था विवाद

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़