29.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
पूर्व विधायक दलजीत सिंह का मोदी, योगी को सुझाव : गोवंश उत्पाद उद्दोगों को मिले बढ़ावा
उत्तर प्रदेश

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें कहा योगी जी का बजट बुंदेलखंड के लिये ऐतिहासिक

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें मुख्य मंत्री योगी के बजट को ऐतिहासिक करार दिया है। कहा कि बजट से प्यासे बुंदेलखंड को 500 करोड़ की सौगात मिली है। बुंदेलखंड को पहली बार विशेष महत्व मिला है। बुंदेलखंड वासियों को योगी आदित्यनाथ से अच्छे दिन आने की उम्मीद जगी है।

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें कहा योगी जी का बजट बुंदेलखंड के लिये ऐतिहासिक
Former MLA Daljit Singh said that the budget of Yogi ji is historic for Bundelkhand

पूर्व विधायक दलजीत सिंह मीडिया से योगी सरकार के बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे।उन्होने कहा कि योगी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के ऐतिहासिक बजट में बुंदेलखंड में विकास को गति देने के लिए पांच सौ करोड़ रुपये की बड़ी सौगात दी है।


सरकार ने पानी संकट से जूझ रहे बुंदेलखंड में घर-घर पानी पहुंचाने के लिए भी हर घर नल योजना का बजट 15 हजार से बढ़ाकर 19 हजार 500 करोड़ रुपये कर दिया है। इसके साथ ही बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को पूरा होने और इस पर कॉरिडोर स्थापित करने के लिए सरकार ने आठ लाख 640 करोड़ का एमओयू साइन किया है। इस पर तेजी से काम होने की बात भी सरकार ने कही है।
बुंदेलखंड क्षेत्र के बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर और महोबा सहित अन्य जिलों में रोजगार की भारी कमी है। इस वजह से यहां के ज्यादातर लोग सिर्फ खेती किसानी पर आश्रित हैं। इन जिलों में रोजगार नहीं होने से प्रतिवर्ष लाखों लोग महानगरों की ओर पलायन करते हैं। बुंदेलखंड के ज्यादातर गांवों में अब भी गरीबी जैसे हालात हैं।

– विकास की राह खुलेगी

दलजीत सिंह नें कहा कि बुंदेलखंड के बांदा मंडल की बात करें तो यहां 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी हैं। वृद्धावस्था और दिव्यांग पेंशन को बढ़ाकर 1000 किए जाने का फायदा यहां के लोगों को मिलेगा। सरकार ने जो बजट पेश किया है उससे बुंदेलखंड के विकास के रास्ते खुलेंगे।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : सीएम योगी बोले, जहां से पार्टी चाहेगी, वहीं से लड़ेंगे चुनाव …

City News Uttar Pradesh

हसरत : बांदा के बेटे ने इलाहाबाद विवि के खोजे 50 हजार पुराने छात्र !

महोबा में मुठभेड़ में अंतरप्रांतीय शातिर अपराधी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

शहर में लगातार चोरियों एंव खुलासा न होने से व्यापारी आक्रोशित: पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

चाट की दुकानें : संक्रमण को दे रहीं बढ़ावा, पुलिस खामोश …

बांदा बना अफसरशाही का ‘लूट मॉडल’: योजनाओं की हकीकत ढेर ! सिस्टम बेलगाम !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़