25.3 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
हाईवे पर बड़ा हादसा, तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बोलेरो सवार वृद्ध की मौत, पांच की हालत गंभीर, चित्रकूट से दर्शन कर लौट रहे थे सभी
उत्तर प्रदेश

हाईवे पर बड़ा हादसा, तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बोलेरो सवार वृद्ध की मौत, पांच की हालत गंभीर, चित्रकूट से दर्शन कर लौट रहे थे सभी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। झांसी-मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बोलेरो सवार चालक को झपकी लगने से डस्ट भरे तेज रफ्तार डंपर की टक्कर लग गई। हादसे में चित्रकूट से दर्शन कर वापस लौट रहे वाहन सवार वृद्ध की मौत हो गई। जबकि पिता-पुत्र समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है।

हाईवे पर बड़ा हादसा, तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बोलेरो सवार वृद्ध की मौत, पांच की हालत गंभीर, चित्रकूट से दर्शन कर लौट रहे थे सभी
Big accident on highway, death of old Bolero rider due to collision with high speed dumper

आगरा जनपद के थाना खेड़ागढ़ ग्राम नगला कमाल निवासी 58 वर्षीय कैंहयालाल गांव के पांच लोगों के साथ बोलेरो में चित्रकूट कामतानाथ भगवान के दर्शन करने गए थे। वहां से वापस लौटते समय हाईवे पर मटौंध थाना के पास महोबा रोड पर बोलेरो के चालक को अचानक झपकी लग गई। जिससे कबरई महोबा से गिट्टी की ड्रस्ट चूरा लेकर आ रहे तेज रफ्तार डंपर की सामने से टक्कर लग गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बोलेरो वापस बांदा की ओर मुड़ गई। बोलेरो सवार कैंहयालाल की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसी वाहन में सवार उनके गांव के 35 वर्षीय तोमर सिंह, उसका आठ वर्षीय पुत्र भाविक तोमर ,40 वर्षीय चालक हरेष कुमार, 38 वर्षीय सुरेंद्र सिंह, 55 वर्षीय गजेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

हाईवे पर बड़ा हादसा, तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बोलेरो सवार वृद्ध की मौत, पांच की हालत गंभीर, चित्रकूट से दर्शन कर लौट रहे थे सभी
Big accident on highway, death of old Bolero rider due to collision with high speed dumper

थाने के पास घटना होने से पुलिस ने सभी घायलों को बोलेरो से बाहर निकाला। बाद में एंबुलेंस व यूपी 112 वाहन से सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उपचार के बाद सभी घायलों की स्थिति गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उन्हें कानपुर भिजवा दिया। घायल कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं थे। पुलिस ने किसी तरह घायलों के मोबाइल नंबरों से उनके स्वजन को सूचना दी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड किसान मजदूर संघ ने भरी हुंकार : प्रदर्शन कर बुलंद की किसान ऋण माफी की मांग

मंत्री रामकेश नें बताया : ग्यारह करोड़ से चौड़ा होगा तिंदवारी- बबेरू-सुमेरपुर मार्ग

त्रिवेणी हत्याकांड: 24 घंटे में तीनों हत्या आरोपी नाटकीय ढंग सें गिरफ्तार, दिनदहाड़े हुआ था मर्डर

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल में क्षय का प्रकोप : अक्षय करने के लिये हो रही ‘कसरत’

Banda- कांग्रेसियों ने जिला कार्यालय में शहीद भगत सिंह की मनाई जयंती…

City News Uttar Pradesh

यात्रीगण कृपया ध्यान दें : बुंदेलखंड एक्सप्रेस का रूट हो गया परिवर्तित

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़