City News Uttar Pradesh
राजनीति : लोकसभा चुनाव 2024 में विपक्षी एकता को लगेगा झटका ? डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के इस दावे ने बढ़ाई टेंशन !
उत्तर प्रदेशदेश विदेशराजनीति

राजनीति : लोकसभा चुनाव 2024 में विपक्षी एकता को लगेगा झटका ? डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के इस दावे ने बढ़ाई टेंशन !

  • ब्यूरों रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश : डिप्टी सीएम उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ में हुई गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा की हत्या पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लखनऊ में जो घटना घटीस उसके लिए एसआईटी गठित की है। पुलिस जांच कर सच्चाई सामने लाएगी। पुलिस हिरासत में किसी की हत्या हो ऐसी घटना को सही नहीं मानते लेकिन यूपी कानून-व्यवस्था के हिसाब से चुस्त और दुरुस्त है।

राजनीति : लोकसभा चुनाव 2024 में विपक्षी एकता को लगेगा झटका ? डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के इस दावे ने बढ़ाई टेंशन !
Politics: Will the opposition unity suffer a setback in the 2024 Lok Sabha elections?

इसके अलावा केशव प्रसाद मौर्य ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सारा विपक्ष एकजुट हो जाए उसके बाद भी कमल खिलेगा इससे पहले भी केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपी की सभी 80 सीटें जीतने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए तीसरा कार्यकाल सुनिश्चित करने के लक्ष्य की दिशा में काम कर रहे हैं। मौर्य ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी देश में 400 सीटों का आंकड़ा पार करेगी और केंद्र की सत्ता में वापसी करेगी।


– लोकसभा चुनाव में कमल खिलाइए, देश 100 साल आगे बढ़ जाएगा

वहीं हाल ही में बरेली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यूपी के डिप्टी सीएम ने कहा था कि 2024 में कमल खिला दीजिए, हिंदुस्तान 100 साल आगे बढ़ जाएगा। यूपी की जनता और कार्यकर्ताओं में जो उत्साह दिख रहा है, मोदी-योगी की योजनाओं के आधार पर प्रदेश की सभी 80 में से 80 सीटें बीजेपी जीतेंगी. 2014 में जब यूपी में अखिलेश यादव सीएम थे, सपा की सरकार थी तो हमारे 73 सांसद मोदी के नेतृत्व में बने थे, जो साइकिल पंचर हुई है, उस यात्रा के बाद लोग उसके टायर-ट्यूब खोल कर ले जाएंगे। बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उत्तर प्रदेश में ‘मिशन 80’ का लक्ष्य रखा है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : शराब और गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल …

शराब बनी विष से भयंकर : पत्नी से विवाद के बाद मजदूर ने की आत्महत्या

Banda : मिशन शक्ति फेज-2 के तहत विश्व महिला दिवस के मौके पर पुलिस महानिरीक्षक द्वारा साइबर क्राइम सेल का हुआ शुभारंभ …

बांदा में हटेटी खंड बालू खदान दे रही डीएम को चैलेंज ? अवैध खनन का बन गई शैतान ?

गणेश महोत्सव बना रामायण का जीवंत मंच: कलाकारों की ‘अद्भुत प्रस्तुति’ ने बांधा ‘समां’

भाजपा सांसद वरुण गांधी बोले: मैं किसी से डरता नहीं, लोकसभा क्षेत्र में 881 यूथ प्रतिनिधि मैदान में उतारे, घर-घर जाकर सुनेंगे समस्याएं

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़