26.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार तो दूसरी बनी मिसाल: बेबस पिता की पगड़ी "छोटी बेटी" ने संभाली
उत्तर प्रदेश

दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार तो दूसरी बनी मिसाल: बेबस पिता की पगड़ी “छोटी बेटी” ने संभाली

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी कन्नौज के एक गांव के युवक से तय थी। ऐन मौके पर दुल्हन प्रेमी संग चली गई। इसके बाद उसकी छोटी बहन से दूल्हे के फेरे कराए गए। परिजनों के मुताबिक युवती की बरात गुरुवार को आनी थी। बरात के दिन सुबह ही युवती प्रेमी संग फरार हो गई। परिजन लड़की की खोज में जुटे रहे, उन्हें आशा थी कि बेटी शाम तक बरात आने से पहले घर लौट आएगी।

दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार तो दूसरी बनी मिसाल: बेबस पिता की पगड़ी "छोटी बेटी" ने संभाली
The bride eloped with her lover and became another example: the “younger daughter” took over the helpless father’s turban

इसी दुविधा में फंसे पिता ने बरात को भी आने से मना नहीं किया। बेटी की खोजबीन के बीच शाम को बरात भी आ गई। बरातियों को भी दुल्हन के भाग जाने की भनक लग गई। दूल्हे वाले भी बरात वापस ले जाने को तैयार हो गए, लेकिन दोनों पक्षों के बड़े बुजर्गों के सलाह मशविरा और समझाने पर प्रेमी संग फरार हुई युवती के छोटी बेटी के साथ दूल्हे की शादी कर दी गई।


सभी वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न हुए। उधर, पीड़ित पिता ने युवक के खिलाफ बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की तहरीर दी। थानाध्यक्ष कौशल सिंह के मुताबिक पीड़ित पिता की तहरीर पर ननिहाल में रह रहे युवक विष्णू पुत्र छोटेलाल निवासी महोखर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बाहुबली मुख्तार अंसारी ईडी के कब्जे में : दस दिन की कस्टडी रिमांड में होगी पूछताछ

City News Uttar Pradesh

जंगल में जिंदा दफनाए गए कई गोवंशीय अभी मरणासन्न, 18 का हो चुका पोस्टमार्टम

City News Uttar Pradesh

बाहुबली पूर्व विधायक मुख़्तार अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत

यूपी : कोहरे से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला, रात में नहीं चलेगी परिवहन निगम की बसें

City News Uttar Pradesh

भाजपा की किसान चौपाल : सरकार किसान को कर रही खुशहाल …

City News Uttar Pradesh

बर्थडे पार्टी के बाद युवक का रेलवें लाइन पर मिला शव: पुलिस सभी “कोणों” पर कर रही जांच

ब्रेकिंग न्यूज़