25 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
जंगल में जिंदा दफनाए गए कई गोवंशीय अभी मरणासन्न, 18 का हो चुका पोस्टमार्टम
उत्तर प्रदेश

जंगल में जिंदा दफनाए गए कई गोवंशीय अभी मरणासन्न, 18 का हो चुका पोस्टमार्टम

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सीमावर्ती मध्य प्रदेश के पन्ना जिला अंतर्गत राय हनुमान मंदिर के जंगल पहाड़ी खेरा में मृत मिलीं 18 बेसहारा गायों का पोस्टमार्टम बुधवार को कराया गया। पन्ना एसपी ने बताया कि गुरुवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम बांदा को भेजी जाएगी। उधर, जंगल में तमाम गायें मरणासन्न हैं। अंतिम सांसें गिन रहीं हैं। गायों की मौत के बाद जंगल में दुर्गंध फैलने से वातावरण दूषित हो गया है।

जंगल में जिंदा दफनाए गए कई गोवंशीय अभी मरणासन्न, 18 का हो चुका पोस्टमार्टम
Many bovines buried alive in the forest are still dying, post-mortem of 18 has been done

पहाड़ी खेरा पुलिस चौकी प्रभारी गिरजा शंकर वाजपेयी ने बताया कि नरैनी से चार दिसंबर को देर शाम 11 ट्रकों में भरकर जंगल में गायों को फेंका गया था। आसपास के ढाबा संचालकों ने बताया कि चालकों के मुताबिक, 11 ट्रकों में जबरन भर कर गोवंशीय लाए गए थे। दूसरे दिन ग्रामीणों ने सूचना दी। मौके पर 18 गायें मृत मिली थीं। उधर, बुधवार को 18 गायों का पोस्टमार्टम पशु चिकित्सकों के माध्यम से कराया गया है। ग्रामीणों के सहयोग से सम्मान के साथ मृत गायों को गड्ढे खुदवा कर दफनाया गया है। मरणासन्न गाय अभी जंगल में ही हैं। वह जिंदगी-मौत के बीच संघर्ष कर रहीं हैं। पन्ना के एसपी धर्मराज मीणा ने बताया कि 18 गायों का पोस्टमार्टम कराया गया है। गुरुवार को इसकी रिपोर्ट आने के बाद उसे बांदा जिलाधिकारी को भेजा जाएगा।

जंगल में जिंदा दफनाए गए कई गोवंशीय अभी मरणासन्न, 18 का हो चुका पोस्टमार्टम
Many bovines buried alive in the forest are still dying, post-mortem of 18 has been done

बुंदेलखंड किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण कुमार ने बताया कि तहसील प्रशासन ने गायों के साथ अक्षम्य अपराध किया है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए दो दिन का समय दिया गया है। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो बुंदेलखंड किसान यूनियन उग्र आंदोलन की तैयारी कर चुका है। गायों की हत्या करने वालों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ट्रेन की ठोकर लगने से आइटीआइ छात्र की मौत, कानपुर से वापस आ रहा था घर

विवाहिता का साड़ी के फंदे में लटका मिला शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

रामनवमी पर निकली भव्य शोभा यात्रा, विधायक प्रकाश आकर्षण का रहे केंद्र

City News Uttar Pradesh

अंकित गुप्ता आराम हराम है की कार्यशैली से कर रहे कार्य: नगर में बने चर्चा का विषय

विधायक प्रकाश द्विवेदी बोले : यूपी अब बन रहा है उद्यमी प्रदेश

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें दिया नारा : सबल नारी, निश्चित होगी प्रगति हमारी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़