City News Uttar Pradesh
बांदा रोडवेज का बड़ा खेल: आरएम-एआरएम की चुप्पी में छुपा 'करोड़ों' का घोटाला !
उत्तर प्रदेश

बांदा रोडवेज का बड़ा खेल: आरएम-एआरएम की चुप्पी में छुपा ‘करोड़ों’ का घोटाला !

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की बांदा डिपो की बसें अब सड़कों पर यात्रियों को कम, राजस्व को चूना ज़्यादा लगा रही हैं। कंडक्टरों और अफसरों की मिलीभगत से रोडवेज की बसें चलती नहीं, लुटती हैं। और इस लूट की स्क्रिप्ट लिखी जा रही है एक व्हाट्सएप ग्रुप में, जहां हर दिन लाखों रुपये के घोटालों को अंजाम दिया जाता है वह भी मुखबिरों के “डिजिटल नेटवर्क” के जरिए।

रोडवेज की बसों में 'चालक एवं परिचालक' नहीं कर रहे ड्रेस कोड का पालन: यात्री होते हैं परेशान

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रोडवेज परिचालकों का एक 6 सदस्यीय ‘मुखबिर गैंग’ बना हुआ है। इस गैंग के पास हाईटेक नेटवर्क है जिसमें आरएम और एआरएम की हर गतिविधि पर नजर रखी जाती है। जैसे ही कोई अधिकारी डिपो से निकलता है, तुरंत सूचना परिचालकों को दे दी जाती है। नतीजा राजस्व चोरी में लगे कंडक्टर सतर्क हो जाते हैं, और बसों में टिकट बिक्री से खेल शुरू हो जाता है।

रोडवेज की बसों में 'चालक एवं परिचालक' नहीं कर रहे ड्रेस कोड का पालन: यात्री होते हैं परेशान

सबसे ज़्यादा लूट रात की बसों में हो रही है। कंडक्टर बिना टिकट सवारी बैठाते हैं, और जेब में कैश ठूंसा जाता है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर की चेकिंग केवल दिखावा बन कर रह गई है। गर्मी के बहाने आरएम और एआरएम एयरकंडीशंड दफ्तरों से बाहर नहीं निकलते, जबकि शासन का स्पष्ट निर्देश है कि वह स्वयं बसों की चेकिंग करें। कागजों में हर महीने दर्जनों बसें चेक हो जाती हैं। लेकिन हकीकत यह है कि अधिकतर चेकिंग सिर्फ “रजिस्टर चेकिंग” तक सीमित है। सच्चाई से दूर, सिस्टम सिर्फ आंकड़ों का खेल बन कर रह गया है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महाराणा प्रताप चौक पर दोबारा स्थापित की गई प्रतिमा, क्षत्रिय महासभा ने जताई खुशी, प्रशासन का आभार किया व्यक्त

भाजपा किसान मोर्चा नें कनवारा में लगाई किसान चौपाल …

City News Uttar Pradesh

अपराधियों को सख्त हिदायत, गड़बड़ हुई तो होगी कार्रवाई: एसपी अभिनंदन

City News Uttar Pradesh

मेडिकल कालेज स्टाफ नर्सों की कमी से बेहाल : स्वास्थ मंत्री नहीं दे रहे हैं ध्यान !

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद नें बांदा -लखनऊ नई बस सेवा का किया शुभारंभ

डीएम का चला प्रशासनिक डंडा: फाइलों की ‘सुस्ती’ पर नाराज, ढिलाई नहीं बर्दाश्त

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़