31.8 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
विजय संकल्प रैली : बांदा में अनुप्रिया पटेल बोली- बड़े भाई की भूमिका में भाजपा, मिलकर तय करेंगे सीटें
उत्तर प्रदेशराजनीति

विजय संकल्प रैली : बांदा में अनुप्रिया पटेल बोली- बड़े भाई की भूमिका में भाजपा, मिलकर तय करेंगे सीटें

– विकास के मुद्दों पर लड़ा जाएगा विधानसभा चुनाव
– मोदी और योगी के विकास कार्यों पर चैपाल में की जाए चर्चा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विधानसभा चुनाव की सभी दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने विजय संकल्प रैली के दौरान पिछड़ों के हित में किये गये कार्यों को गिनाया। कहा कि भाजपा बड़े भाई की भूमिका में है, जहां रही सीटों की बात तो इसे मिलकर तय कर लिया जायेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।

विजय संकल्प रैली : बांदा में अनुप्रिया पटेल बोली- बड़े भाई की भूमिका में भाजपा, मिलकर तय करेंगे सीटें
Vijay Sankalp Rally: Anupriya Patel said in Banda – BJP in the role of elder brother, will decide seats together

– बुंदेलखंड के महापुरुषों एवं योद्धाओं को किया नमन

नरैनी के ब्लाक परिसर में अपना दल एस की विजय संकल्प रैली आयोजित हुयी। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री व पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बुंदेलखंड के महापुरुषों एवं योद्धाओं को नमन करते हुये अपने उद्बोधन की शुरूआत की। कहा कि विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस विषय को लेकर भाजपा से बात शुरू नहीं हुयी है। 2017 के विधानसभा चुनाव में अपना दल ने 11 प्रत्याशी चुनाव में लड़ाये थे, जिसमें 9 को जीत हासिल हुयी थी। अबकी बार अधिक सीटों पर चुनाव लडऩे की तैयारी कर रहे हैं। भाजपा की भूमिका बड़े भाई की है, समय आने पर दोनों मिलकर इसे तय कर लेंगे।

विजय संकल्प रैली : बांदा में अनुप्रिया पटेल बोली- बड़े भाई की भूमिका में भाजपा, मिलकर तय करेंगे सीटें
Vijay Sankalp Rally: Anupriya Patel said in Banda – BJP in the role of elder brother, will decide seats together

– मोदी और योगी के विकास कार्यों पर चैपाल में की जाए चर्चा

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पिछड़ों के हितों में किये गये काम गिनाये। कहा कि पिछड़ों को नीट में 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाने के लिये संसद में आवाज उठाई तब कहीं जाकर सफलता मिली। रैली में उन्होंने कई लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलायी। कार्यकर्ताओं से चुनाव के लिये तैयार रहने के लिये कहा। रैली में जेल राज्यमंत्री जयकुमार ङ्क्षसह जैकी, दर्जा प्राप्त मंत्री रामलखन पटेल, राजेश पटेल, कालिका प्रसाद निरंजन, जिलाध्यक्ष रामनरेश पटेल ने भी विचार व्यक्त किये।

विजय संकल्प रैली : बांदा में अनुप्रिया पटेल बोली- बड़े भाई की भूमिका में भाजपा, मिलकर तय करेंगे सीटें
Vijay Sankalp Rally: Anupriya Patel said in Banda – BJP in the role of elder brother, will decide seats together

जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने किया मंत्री का स्वागत: अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। नरैनी ब्लाक प्रमुख मनफूल सिंह पटेल ने मंच पर उन्हें भगवान श्रीराम की मूर्ति भेंट की। बुंदेलखंड प्रभारी कालिका प्रसाद निरंजन ने चांदी का मुकुट व जिला पंचायत सदस्य मीराबाई पटेल ने तलवार भेंट की।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा की सदानीरा बागै नदी जल की कमी से नाले में तब्दील

City News Uttar Pradesh

विकास पुरुष बने विधायक प्रकाश: हर ‘वादे’ पर काम, बदल दी ‘सदर’ की तस्वीर

City News Uttar Pradesh Desk

अपना दल की बैठक में संगठन की खुली पोल: राष्ट्रीय महासचिव ने पढ़ाया “ककहरा”

विधायक प्रकाश खफा : सेनेटरी नैपकिन इकाइयां क्यों हैं निष्क्रिय ? …

City News Uttar Pradesh

जहरखुरानों ने गुजरात से लौटे दो हलवाइयों को लूटा, टेंपो से लेकर जा रहे थे घर, जांच में जुटी पुलिस

City News Uttar Pradesh

बीडीए की ‘मेगा प्लानिंग’: ‘विकास’ को मिलेगी नई रफ्तार, घर का ‘सपना’ होगा साकार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़