27.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर कुल 57.98 प्रतिशत हुआ मतदान, लखनऊ में 52.23 प्रतिशत वोटिंग, बाराबंकी रहा सबसे आगे
उत्तर प्रदेश

यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर कुल 57.98 प्रतिशत हुआ मतदान, लखनऊ में 52.23 प्रतिशत वोटिंग, बाराबंकी रहा सबसे आगे

  • ब्यूरो रिपोर्ट

लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण में उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर सुबह सात बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम छह बजे खत्म हो गई थी। शाम छह बजे तक यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर कुल औसत 57.98 प्रतिशत मतदान हुआ। पांचवें चरण में रायबरेली, अमेठी, लखनऊ, मोहनलालगंज, हमीरपुर, जालौन, झांसी, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, फैजाबाद, बाराबंकी, कैसरगंज और गोंडा लोकसभा सीट पर वोटिंग हुई। इसके साथ ही एक विधानसभा सीट लखनऊ पूर्व पर उपचुनाव के लिए भी वोटिंग हुई। 5वें चरण में 14 लोकसभा सीटों पर कुल 144 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे।

यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर कुल 57.98 प्रतिशत हुआ मतदान, लखनऊ में 52.23 प्रतिशत वोटिंग, बाराबंकी रहा सबसे आगे
Total 57.98 percent voting took place in 14 Lok Sabha seats of UP, 52.23 percent voting in Lucknow, Barabanki was at the forefront.

लोकसभा वार मतदान प्रतिशत की बात करें तो मोहनलालगंज में 62.72 प्रतिशत, लखनऊ में 52.23 प्रतिशत, रायबरेली में 58.04 प्रतिशत, अमेठी में 54.40 प्रतिशत, जालौन में 56.15 प्रतिशत, झांसी में 63.70 प्रतिशत, हमीरपुर में 60.56 प्रतिशत, बांदा में 59.64 प्रतिशत, फतेहपुर में 57.05 प्रतिशत, कौशांबी में 52.79 प्रतिशत, बाराबंकी में 67.10 प्रतिशत, फैजाबाद में 59.10 प्रतिशत, कैसरगंज में 55.68 प्रतिशत और गोण्डा में 51.64 प्रतिशत मतदान हुआ है।

– इन हाई प्रोफाइल सीटों पर हुई वोटिंग

पांचवें चरण के चुनाव में रायबरेली, अमेठी, लखनऊ और कैसरगंज हाई प्रोफाइल लोकसभा सीट शामिल थी। रायबरेली लोकसभा सीट को गांधी परिवार का गढ़ माना जाता है। पिछली बार यहां से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जीत हासिल की थी। अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से हार गए थे। इस बार राहुल गांधी ने रायबरेली सीट से चुनाव लड़ा।

– रायबरेली से चुनावी मैदान में थे राहुल

भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ योगी सरकार में राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को चुनावी मैदान में उतारा था। राहुल गांधी रायबरेली के साथ-साथ केरल के वायनाड से भी चुनावी मैदान में हैं। कैसरगंज लोकसभा सीट से दिग्गज नेता बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण सिंह बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़ रहे थे। करण सिंह के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने भगत राम मिश्रा को चुनावी मैदान में उतारा था।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हत्या का खुलासा : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा था मौत के घाट

City News Uttar Pradesh

यूपी विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी वाड्रा की रैली में एक लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य, तैयारी में जुटे कांग्रेस नेता …

City News Uttar Pradesh

बिजली विभाग बना ‘कटौतीराज’ का बादशाह: बांदा की तपिश पर जनता को तमाचा

City News Uttar Pradesh

बांदा के होनहार करगें कबड्डी-कबड्डी : राष्ट्रीय स्तर पर बिखेरेंगे जलवा

City News Uttar Pradesh

पंडित जेएन महाविद्यालय के छात्रों ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कुलपति के नाम खून से लिखा पत्र

City News Uttar Pradesh

गौरक्षक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष नें हिंदुओं पर पथराव एवं फायरिंग की किया निंदा

ब्रेकिंग न्यूज़