26 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
अस्पताल व्यवस्था गर्मी से बेहाल : एसी और कूलर बन गये हैं शो पीस
उत्तर प्रदेश

अस्पताल व्यवस्था गर्मी से बेहाल : एसी और कूलर बन गये हैं शो पीस

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भीषण गर्मी में जब तापमान 44 से 45 डिग्री पर मंडरा रहा है ऐसे में जिला अस्पताल में गर्मी से निपटने की व्यवस्था दम तोड़े हुये। एसी-कूलर खराब पड़े हैं। भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों की बढ़ गईं हैं। अस्पताल प्रबंधन चैन की वंशी बजा रहा है।

अस्पताल व्यवस्था गर्मी से बेहाल : एसीऔर कूलर बन गये हैं शो पीस
Hospital system suffering from heat: ACs and coolers have become show pieces

जिला अस्पताल की हाले व्यवस्था यह है की अधिकांश एसी खराब पड़े हैं। बच्चों के वार्ड का एसी भी बंद चल रहा है। बर्न वार्ड के सामने रैन बसेरा में भी मरीजों को भर्ती किया गया। दो विंडो एसी लगे हैं लेकिन खराब हैं, कूलर है वह भी नहीं चल रहा। पंखे की गर्म हवा आग से जले मरीजों की तकलीफ बढ़ा रहा है। इसी तरह महिला वार्ड में भी भर्ती मरीजों को गर्मी से बचाने के लिए अस्पताल प्रशासन के द्वारा दो एसी लगाए गए हैं। एक खराब पड़ा हुआ है, दूसरे में करंट दौड़ रहा है लेकिन ठंडी हवा नहीं मिल रही। यहां भी फिलहाल पंखा ही सहारा हैं।

अस्पताल व्यवस्था गर्मी से बेहाल : एसीऔर कूलर बन गये हैं शो पीस
Hospital system suffering from heat: ACs and coolers have become show pieces

इमरजेंसी वार्ड की बात करें तों यहां की भी सब कुछ भगवान भरोसे है। एसी है नहीं, सिर्फ पंखों की हवा ही मरीजों को मयस्सर है। कूलर भी रखा है, लेकिन पानी बिन अक्सर सूना रहता है। पुरुष वार्ड में भी तीन एसी लगे हुए हैं,लेकिन तीनों पूरी तरह से काम नहीं कर रहे हैं। बच्चों के वार्ड में भी एक एसी खराब लगा हुआ है, लिहाजा बीमार बच्चों और उनके परिजनों पंखे की गर्म हवा ही खानी पड़ रही है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पांच सौ घर वीरान, करोड़ों हुए ‘दफन: कांशीराम कॉलोनी बनी खंडहर, सिस्टम पर सवाल

City News Uttar Pradesh

दीदी चली बूथ की ओर : समूहों की महिलाएं मतदाताओं को करेंगी जागरूक, बढ़ाएंगी मतदान ग्राफ

City News Uttar Pradesh

योगी कैबिनेट का फैसला: एयरपोर्ट की तर्ज पर संवारे जाएंगे यूपी के 23 बस स्टैंड, आधुनिक सुविधाओं से होंगे लैस

City News Uttar Pradesh

हृदयविदारक घटना: मां की मौत के सदमें में बेटे की भी हुई मौत, एक साथ दो मौतें होने मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने ‘दिव्यांगजनों’ का बढ़ाया ‘हौसला’: बोले- हालात भी ‘आत्मबल’ के आगे ‘नतमस्तक’

City News Uttar Pradesh

सुरक्षा में बड़ी चूक : कचहरी परिसर में अपराधी ने अधिवक्ता के ऊपर ताना तमंचा, मच गई अफरा-तफरी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़