City News Uttar Pradesh
भाजपा विधायक के पिता ने 'योगी सरकार' को ललकारा: ‘हम हिजड़े नहीं, अब ताली नहीं तलवार चलेगी !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

भाजपा विधायक के पिता ने ‘योगी सरकार’ को ललकारा: ‘हम हिजड़े नहीं, अब ताली नहीं तलवार चलेगी !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

महोबा। विधान सभा 2027 का रण अभी दूर है, पर बुंदेलखंड में भाजपा के घर में ही ‘गृहयुद्ध’ छिड़ गया है। चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत के पिता, पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने फेसबुक से ऐसा सियासी बम फोड़ा कि लखनऊ तक धमक पहुंच गई। सरकार के ‘आल इज वेल’ के नारे को ‘आल इज वेस्ट’ बताते हुए गंगाचरण ने सीधा 1100 करोड़ का हिसाब मांग लिया।

भाजपा विधायक के पिता ने 'योगी सरकार' को ललकारा: ‘हम हिजड़े नहीं, अब ताली नहीं तलवार चलेगी !बुधवार को ‘एक के बाद एक तीन पोस्ट’ में गंगाचरण ने सरकार की ‘नब्ज’ दबा दी। दहाड़े, ‘75 साल बाद भी सिर्फ महोबा में 1100 करोड़ फूंक दिए, फिर भी भैरवगंज, अजनर, बेलाताल, मुढ़ारी टैंकर के भरोसे प्यास बुझा रहें हैं। जलशक्ति मंत्री जी, यह पैसा गया कहां ? जमीन खा गई या आसमान निगल गया ?’

भाजपा विधायक के पिता ने 'योगी सरकार' को ललकारा: ‘हम हिजड़े नहीं, अब ताली नहीं तलवार चलेगी !सबसे बड़ा हमला दूसरे पोस्ट में था। गंगाचरण ने खुली चेतावनी दी, ‘बुंदेलखंड के लोग हिजड़े नहीं हैं। जो आए,लूटा और चले गए, हम उनके लिए गजरा-ताली नहीं करेंगे। वर्षों से लूट मची है, अब हम ताली नहीं, तलवार चलाएंगे।’ तीसरे पोस्ट में तेवर और तल्ख, ‘इतिहास गवाह है, हमने तलवारें चलाई हैं। अब जंग सिर्फ बुंदेलखंड के लिए होगी।’ गजब यह कि इतनी आग उगलने के बाद भी गंगाचरण ने पार्टी छोड़ने से इनकार कर दिया। बोले,‘मैं भाजपा नहीं छोड़ूंगा। अपमानित कर निकालोगे तो बात अलग है। मैं चुप बैठने वालों में नहीं हूँ।’

भाजपा विधायक के पिता ने 'योगी सरकार' को ललकारा: ‘हम हिजड़े नहीं, अब ताली नहीं तलवार चलेगी !30 जून को जल जीवन मिशन और पेड़ों की कटान पर पहला वार करने वाले गंगाचरण अब फुल फॉर्म में हैं। उनके बागी तेवरों ने भाजपा के लिए ‘अपनों से डर’ वाली कहावत सच कर दी है। विपक्ष को बिना मेहनत मुद्दा मिल गया और संगठन में खुसर-फुसर शुरू, ‘कहीं 2027 से पहले किला अंदर से न ढह जाए।’ फिलहाल गेंद सरकार के पाले में है। गंगाचरण अगला पोस्ट लिखें, उससे पहले 1100 करोड़ का हिसाब देना होगा, वरना बुंदेलखंड की सियासत में ‘तलवार’ चलनी तय सी लग रही है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मध्य प्रदेश अवैध बालू परिवहन में “यूपी का छुड़ा रहा छक्का” : माफिया औऱ जयचंदों की चांदी

City News Uttar Pradesh

जिला अस्पताल में डाक्टरों की मनमर्जी देख भड़के अपर निदेशक

City News Uttar Pradesh

दर्दनाक वारदात : कलयुगी बेटे ने प्लाट नाम नहीं करने पर मां को कुल्हाड़ी से काट डाला, हत्या कर हुआ फरार, पुलिस कर रही जांच

जल शक्ति मंत्री रामकेश हुये पुलकित : बुंदेली विधाओं में भाजपा सरकार की हुई प्रसंशा

विधायक प्रकाश नें हवन पूजन के साथ नवरात्र पर्व का किया समापन : मंदिरों में उमड़ी भीड़

बिना रोक-टोक सात समुन्दर पार कर आ गये विदेशी : सुरक्षा के हुये प्रबंध

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़