27.6 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
ओवर स्पीड में स्कूली बच्चों से भरी वैन पलटी : चार बच्चे घायल, हादसे की जांच शुरू
उत्तर प्रदेश

ओवर स्पीड में स्कूली बच्चों से भरी वैन पलटी : चार बच्चे घायल, हादसे की जांच शुरू

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक स्कूल वैन तेज गति में एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गई। वैन में कुल 15 बच्चे सवार थे, जिनमें से चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए जसपुरा सीएचसी भेजा गया। अन्य बच्चों को मामूली चोटें आईं और उनका प्राथमिक उपचार कर उन्हें छुट्टी दे दी गई। घटना सुबह करीब आठ बजे की है, जब इंग्लिश मीडियम स्कूल सेंट बीएन पब्लिक स्कूल के बच्चों को लेकर वैन सिकहुला गांव से स्कूल आ रही थी।

ओवर स्पीड में स्कूली बच्चों से भरी वैन पलटी : चार बच्चे घायल, हादसे की जांच शुरू

वैन चालक ने सिकहुला मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास एक वाहन को ओवरटेक करने के लिए वैन की स्पीड बढ़ा दी, जिससे वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा होते ही आसपास के राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और तुरंत बच्चों को पास के सीएचसी में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने बच्चों का इलाज किया, जिनमें से कार्तिक, कौशल, अनुज और फैजान को गंभीर चोटें आईं। अन्य बच्चों को मामूली चोटों के बाद छुट्टी दे दी गई। वैन की क्षमता आठ बच्चों की थी, लेकिन वैन में 15 बच्चे सवार थे, जिससे ओवरलोडिंग का खतरा बढ़ा था।

दबंगों का आतंक: प्रधान पर गोलियों की बौछार, एक गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

पुलिस ने हादसे के बाद वैन चालक के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। सीओ बबेरू, सौरभ सिंह ने बताया कि वैन की तेज रफ्तार ही हादसे का कारण बनी, और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि स्कूल वाहनों की सुरक्षा को लेकर जल्द ही सख्त कदम उठाए जाएंगे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा सहित बुंदेलखंड की फसलों पर कीटों का हमला : किसान बर्बादी पर परेशान

City News Uttar Pradesh

बांदा का “तिरहार” क्षेत्र अब शिक्षा का बनेगा “तारणद्वार”, होगी उड़ान !

युवक ने तमंचे से गोली मारकर की खुदकु़शी, आर्थिक तंगी में आत्मघाती कदम उठाने की चर्चा …

भाजपा के तीन दिग्गजों नें युवा सम्मेलन में भरा जोश : समझाया जिम्मेदारी

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस का ‘पेपर लीक’ पर बड़ा प्रहार: छात्रों का ‘भविष्य’ बेच रही भाजपा सरकार

Admin Team

अंकित बासू ने ‘संभाला मोर्चा’ : सभासद पति पर ‘हमले’ से भड़के, पहुंचे एसपी दरबार

ब्रेकिंग न्यूज़