City News Uttar Pradesh
छात्रों की 'अनोखी दास्तान': बोर्ड कॉपियों में गाने और चुटकुले',भावुक संदेशों ने 'खींचा ध्यान'
उत्तर प्रदेश

छात्रों की ‘अनोखी दास्तान’: बोर्ड कॉपियों में गाने और चुटकुले’,भावुक संदेशों ने ‘खींचा ध्यान’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के बाद अब “मूल्यांकन कार्य” के दौरान “ऐसी तस्वीर” सामने आई है, जिसने “शिक्षा व्यवस्था, छात्रों की मानसिक स्थिति” और “परीक्षा प्रणाली” तीनों पर एक साथ “सवाल” खड़े कर दिए हैं। उत्तर पुस्तिकाओं में जहां सवालों के जवाब अपेक्षित थे, वहां कई छात्रों ने गाने लिखे, चुटकुले सुनाए, सोशल मीडिया आईडी साझा की और भावुक अपीलों के जरिए पास होने की गुहार लगाई। इन कॉपियों को देखकर परीक्षक हैरान भी हैं और कई बार हंसी भी नहीं रोक पा रहे। मूल्यांकन के दौरान एक इंटरमीडिएट छात्र की कॉपी सबसे ज्यादा चर्चा में रही, जिसमें उसने सवालों के जवाब की जगह मशहूर गायक अरिजीत सिंह के गाने लिख डाले।

गुरू जी पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले शादी करा देंगे: छात्रों नें लिखे अजीबो गरीब जवाब

छात्र ने लिखा “तुम ही हो, मेरी आशिकी बस तुम ही हो” और इसके साथ ही भावुक अपील जोड़ दी “सर, आपको अरिजीत सिंह की कसम, मुझे पास कर दीजिए।” यह पढ़कर मूल्यांकन कक्ष में मौजूद शिक्षक भी मुस्कुराने पर मजबूर हो गए। कई परीक्षार्थियों ने अपनी उत्तर पुस्तिकाओं को मनोरंजन का माध्यम बना दिया। किसी ने संता-बंता के चुटकुले लिखे, तो कुछ छात्रों ने अपनी इंस्टाग्राम और फेसबुक आईडी तक लिख दीं। कुछ ने तो परीक्षकों से सीधे संपर्क करने की अपील करते हुए लिखा “सर, मेरी आईडी पर मैसेज कर दीजिए, मैं आगे से अच्छा पढ़ूंगा।” जहां कुछ कॉपियां हंसी का कारण बनीं, वहीं कई उत्तर पुस्तिकाओं में छात्रों की जिंदगी की सच्चाइयां और संघर्ष झलकते नजर आए।

गुरू जी पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले शादी करा देंगे: छात्रों नें लिखे अजीबो गरीब जवाब

एक हाईस्कूल छात्र ने लिखा “मेरी मां बीमार रहती हैं और उन्होंने मेहनत करके मुझे पढ़ाया है। अगर मैं फेल हो गया तो वह सह नहीं पाएंगी। सर, कृपया पास कर दीजिए।” वहीं एक इंटरमीडिएट छात्रा ने अपनी कॉपी में भावुक अपील करते हुए लिखा “मैं पढ़ना चाहती हूं, लेकिन अगर फेल हो गई तो घर वाले मेरी शादी करा देंगे। मेरे दादा बहुत बीमार हैं, उनका सपना है कि मेरी शादी हो जाए। सर, मुझे पास कर दीजिए।” इन कॉपियों को लेकर मूल्यांकन केंद्रों में लगातार चर्चा हो रही है। परीक्षक इन घटनाओं को एक तरफ हल्के-फुल्के अंदाज में ले रहे हैं, लेकिन साथ ही यह भी मान रहे हैं कि यह एक गंभीर संकेत है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महोबा: पत्नी मायके से नहीं आई तो युवक ने ट्रेन के सामने कूद कर दे दी जान, मृतक के पिता ने लगाया हत्या का आरोप

सदर विधायक प्रकाश बोले : करो प्रतिदिन योग और रहो निरोग

City News Uttar Pradesh

यूपी के मंत्रियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नसीहत : मर्यादा में रहें और विवादित बयान बाजी न करें मंत्री

City News Uttar Pradesh

महिला किसानों ने सीखे आधुनिक खेती के गुर : लो टनल एवं कृषि यंत्रों का हुआ परीक्षण

City News Uttar Pradesh

यूपी का महाबली डान मुख्तार चित्रकूट जेल कांड से क्या दहशत में, कोर्ट में वजन घटने का दुखड़ा ! …

अन्ना जानवरों से किसान परेशान : डीएम को ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

ब्रेकिंग न्यूज़