26.7 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
नवरात्रि पर 'जय माता दी' से 'गुंजायमान' हुआ शहर: मंदिरों में उमड़ा 'आस्था' का 'जनसैलाब'
उत्तर प्रदेश

नवरात्रि पर ‘जय माता दी’ से ‘गुंजायमान’ हुआ शहर: मंदिरों में उमड़ा ‘आस्था’ का ‘जनसैलाब’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ “श्रद्धा, विश्वास और भक्ति” के भव्य “माहौल” के बीच हुआ। नवरात्रि के पहले ही दिन शहर के “प्रमुख मंदिरों” में “भक्तों की भारी भीड़ उमड़” पड़ी।

बांदा में शिला के रूप में प्रकट हुई थी महेश्वरी देवी: शक्ति पीठों में है गणना

विशेष रूप से महेश्वरी देवी मंदिर और काली देवी मंदिर आस्था के प्रमुख केंद्र बने रहे, जहां सुबह से ही दर्शन के लिए लंबी कतारें लग गईं। मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री के दर्शन के लिए श्रद्धालु तड़के ही मंदिर पहुंचने लगे। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, भक्तों की संख्या बढ़ती गई और पूरा वातावरण “जय माता दी” के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

नवरात्र अष्टमी पर देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब : भक्ति में डूबा शहर

नवरात्रि के इस पावन अवसर पर मंदिरों में विशेष सजावट की गई। रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों की मालाएं और धूप-अगरबत्ती की सुगंध ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। भक्तगण माता के चरणों में फूल-माला, पान-सुपारी, नारियल और चुनरी अर्पित करते नजर आए। महिलाओं और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला, जबकि बुजुर्ग श्रद्धालु भी पूरे श्रद्धा भाव के साथ पूजा में शामिल हुए।

बांदा में शिला के रूप में प्रकट हुई थी महेश्वरी देवी: शक्ति पीठों में है गणना

महेश्वरी देवी मंदिर की महिमा केवल धार्मिक नहीं, बल्कि ऐतिहासिक भी है। मान्यता है कि सैकड़ों वर्ष पहले एक कुम्हार यहां मिट्टी खोदने आया था। खुदाई के दौरान उसे एक विशाल पत्थर मिला, जो पहली नजर में सामान्य प्रतीत हुआ। लेकिन जब उसने उसे ध्यान से देखा, तो उसमें देवी का स्वरूप दिखाई दिया। इसके बाद गांव के बुजुर्गों और संतों को बुलाया गया। विधि-विधान से पूजा करने पर यह स्पष्ट हुआ कि यह मां महेश्वरी देवी का दिव्य रूप है। तभी से यह स्थान श्रद्धा का प्रमुख केंद्र बन गया और दूर-दूर से भक्त यहां दर्शन के लिए आने लगे।

नवरात्र अष्टमी पर देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब : भक्ति में डूबा शहर

मंदिर के पुजारी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही दुर्गा सप्तशती पाठ का शुभारंभ कर दिया गया है। यह धार्मिक अनुष्ठान पूरे नौ दिनों तक निरंतर चलेगा। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल तैनात है और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सीओ नितिन “खाकी” का बढ़ा रहे मान : जनता का मन “बागवां” हो कर रहा “गुणगान”

City News Uttar Pradesh

मौत के ‘पुल’ पर चलती ‘जिंदगी’: बीस साल औऱ ‘जिंदगी पर दांव’ !

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : कोरोना हांफा, 224 ने दी कोरोना को मात, 295 मिले नए संक्रमित …

बढ़ते टैक्स और शर्तों पर सरकार का विरोध: व्यापारी महासंघ ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

हादसा : ई-रिक्शा में चालक की मदद के लिए मासूम लगा रही थी धक्का, पहिए के नीचे आने से दबकर हुई मौत

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर ने ‘गाड़ियों के काफिले’ से की अगुवाई: नए जिलाध्यक्ष उमेश यादव का ऐतिहासिक स्वागत

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़