27.4 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
क्रूरता की हद : सब्जी में स्वाद न मिलने पर पत्नी को जिंदा ही कर दिया स्वाहा, हो गया फरार
उत्तर प्रदेश

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत, पिता बोले- अवैध संबंधों के विरोध पर डीजल डालकर जलाया

  • विनोद मिश्रा

बांदा। संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जलकर विवाहिता की मौत हो गई। पत्नी को बचाने के चक्कर में पति के भी हाथ झुलस गए। पिता ने आरोप लगाया कि पति व पारिवारिक महिला ने अवैध संबंधों का विरोध करने पर डीजल डालकर उसे जलाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।


पैलानी थाने के एक गांव में 25 वर्षीय विवाहिता के कपड़ों में बुधवार शाम आग लग गई। शोर सुनकर पति घर के अंदर गया तो पत्नी आंगन में आग का गोला बनी मिली। जिसमें उसने रजाई डालकर किसी तरह आग बुझाई। पत्नी को बचाने के चक्कर में 28 वर्षीय पति के भी हाथ झुलस गए।

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत, पिता बोले- अवैध संबंधों के विरोध पर डीजल डालकर जलाया
Married woman burnt to death under suspicious circumstances, father said – burnt by pouring diesel on protest against illegal relations

आनन-फानन झुलसी विवाहिता को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ईलाज के दौरान हालत नाजुक देखकर डाक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। परिजन गंभीर रूप से झुलसी अवस्था में उसे गुरुवार सुबह कानपुर ले जा रहे थे। रास्ते में चिल्ला कस्बे की यमुना नदी पुल के ऊपर उसकी मौत हो गई है। घटना के बारे में पति ने बताया कि कमरे में लगे ताले की चाबी मासूम भतीजी खेल-खेल में बाहर खड़े ट्रैक्टर में छोड़ आई थी। चाबी खोने की बात को लेकर पत्नी अपनी सास व जेठानी से झगड़ा कर रही थी।

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत, पिता बोले- अवैध संबंधों के विरोध पर डीजल डालकर जलाया
Married woman burnt to death under suspicious circumstances, father said – burnt by pouring diesel on protest against illegal relations

जिसमें उसने सभी लोगों को समझाकर शांत कराया था। इसके बाद जब वह घर के बाहर बैठकर खाना खाने लगा। इसी बीच पत्नी ने ट्रैक्टर के लिए कट्टी में खरीदकर रखा गया डीजल रसोई में ले जाकर अपने ऊपर डाल लिया। बाद में चूल्हे की आग अपने लगा ली है। दिवंगत के मायके तिंदवारी कस्बे के एक गांव निवासी पिता ने आरोप लगाया कि पति के पारिवारिक एक महिला से अवैध संबंध थे। उनकी बेटी इस बात का विरोध करती थी। जिसको लेकर दोनों आरोपित पीटकर उसे प्रताड़ित करते रहे हैं। आत्महत्या करने के लिए उकसाते थे।
घटना के समय उसकी पहले पति व जेठानी ने पिटाई की है। बाद में दोनों ने डीजल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया है। पोस्टमार्टम होने के बाद वह दोनों आरोपितों के विरुद्ध थाने में कार्रवाई करेंगे। पैलानी थाना प्रभारी नंदराम प्रजापति ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सदर विधायक प्रकाश का प्रयास : शिक्षा व्यवस्था को बनाया स्मार्ट !

City News Uttar Pradesh

ईओडब्ल्यू टीम ने 16 वर्ष पुराने धोखाधड़ी मामले में सभासद को लिया हिरासत में, ले गई लखनऊ

City News Uttar Pradesh

पुलिस कप्तान ने नरैनी कोतवाली का किया निरीक्षण, अपराधियों पर कड़ी निगाह बनाए रखने के दिए निर्देश

City News Uttar Pradesh

विधान सभा चुनाव : दो सीटें अति चरचा में भाजपा के प्रकाश और बसपा के जयराम !

City News Uttar Pradesh

एसपी अभिनंदन ने किया फ्लैग मार्च, हिस्ट्रीशीटरों और अपराधियों को दी सख्त चेतावनी

City News Uttar Pradesh

नरैनी विधानसभा बनेगी ‘हॉट सीट’: वीरेंद्र साक्षी की ‘एंट्री’ से बदल सकते हैं ‘चुनावी समीकरण’

ब्रेकिंग न्यूज़