City News Uttar Pradesh
1.83 करोड़ का 'ड्रग्स किंगडम' ध्वस्त: 733 किलो गांजा 'कंटेनर' जब्त, अंतरराज्यीय गिरोह बेनकाब
उत्तर प्रदेश

1.83 करोड़ का ‘ड्रग्स किंगडम’ ध्वस्त: 733 किलो गांजा ‘कंटेनर’ जब्त, अंतरराज्यीय गिरोह बेनकाब

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मादक पदार्थों की “तस्करी” के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच “एसटीएफ” ने “बड़ी सफलता” हासिल की है। “अंतरराज्यीय गिरोह के दो शातिर तस्करों” को गिरफ्तार कर 733 किलो “गांजा” बरामद किया गया है, जिसकी बाजार कीमत “करीब 1.83 करोड़ रुपये आंकी” गई है। यह गांजा हरियाणा नंबर के कंटेनर में छिपाकर लाया जा रहा था और यूपी व बिहार के विभिन्न जिलों में सप्लाई की तैयारी थी। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि एक संगठित गिरोह उड़ीसा और आंध्र प्रदेश से भारी मात्रा में गांजा लाकर उत्तर प्रदेश और बिहार में खपाता है।

1.83 करोड़ का 'ड्रग्स किंगडम' ध्वस्त: 733 किलो गांजा 'कंटेनर' जब्त, अंतरराज्यीय गिरोह बेनकाब

इस पर पुलिस उपाधीक्षक धर्मेश कुमार शाही के नेतृत्व में टीम को अलर्ट किया गया। मंगलवार देर रात करीब 1:45 बजे, लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में एसटीएफ ने घेराबंदी शुरू की। बिंदुआ स्थित महेश प्रसाद डिग्री कॉलेज के पास एक संदिग्ध कंटेनर को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कंटेनर के अंदर छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही कंटेनर में सवार दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनोद कुशवाहा (बांदा) और जितेंद्र शिवहरे (हमीरपुर) के रूप में हुई है। दोनों लंबे समय से इस अंतरराज्यीय नेटवर्क का हिस्सा बताए जा रहे हैं।

1.83 करोड़ का 'ड्रग्स किंगडम' ध्वस्त: 733 किलो गांजा 'कंटेनर' जब्त, अंतरराज्यीय गिरोह बेनकाब

एसटीएफ की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका गिरोह उड़ीसा और आंध्र प्रदेश से सस्ते दामों पर उच्च गुणवत्ता का गांजा खरीदता है। इसके बाद मध्य प्रदेश के रास्ते उत्तर प्रदेश लाकर विभिन्न जिलों में ऊंचे दामों पर बेच दिया जाता है। यह पूरा नेटवर्क सुनियोजित तरीके से काम करता है, जिसमें परिवहन, भंडारण और वितरण की अलग-अलग कड़ियां शामिल हैं। दोनों तस्करों के खिलाफ थाना मोहनलालगंज में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन और टाटा कंटेनर भी जब्त किया है। एसटीएफ अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और पूरे नेटवर्क की तलाश में जुट गई है। माना जा रहा है कि इस कार्रवाई के बाद मादक पदार्थों की तस्करी के बड़े रैकेट का पर्दाफाश हो सकता है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट: बीते 24 घंटे के अंदर सामूहिक दुष्कर्म से मुकरी युवती, कहा -ओझा के कहने पर चार युवकों के खिलाफ दर्ज कराया था झूठा मुकदमा

City News Uttar Pradesh

News – पंचायत चुनाव के लिए छठीं-सातवीं के छात्रों को बना दिया वोटर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने आरोपी बीएलओ को किया बर्खास्त 

City News Uttar Pradesh

Banda : ठंड और भूख ले रही गौवंशों की जान, क्या ऐसे जिम्मेदारों पर जिला प्रशासन करेगा कार्यवाही ?

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी का अफसरों के लिए नया फरमान: नई गाइडलाइंस जारी, सोशल मीडिया पर भी रहेगी सरकार की नजर

दरभंगा एक्सप्रेस के दो डिब्बों में लगी भीषण आग: यात्रियों में मची अफरा-तफरी

City News Uttar Pradesh

हत्याकाण्ड का खुलाशा : साथी ने सब्बल से ताबड़तोड़ वार कर की थी चरवाहे की हत्या

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़