City News Uttar Pradesh
एसपी पलाश का सभी थानों को कड़े निर्देश: शांति-व्यवस्था पर रहे निगाह, हर थाने में बढ़ी चौकसी
उत्तर प्रदेश

एसपी पलाश का सभी थानों को कड़े निर्देश: शांति-व्यवस्था पर रहे निगाह, हर थाने में बढ़ी चौकसी

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। दीपावली और धनतेरस जैसे बड़े त्योहारों को देखते हुए बांदा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बुधवार को अपराध समीक्षा बैठक कर सभी थाना प्रभारियों और शाखा अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों पर शांति और सुरक्षा बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

एसपी पलाश का सभी थानों को कड़े निर्देश: शांति-व्यवस्था पर रहे निगाह, हर थाने में बढ़ी चौकसी

एसपी बंसल ने कहा कि धनतेरस और दीपावली पर बाजारों में भीड़भाड़ बढ़ जाती है, ऐसे में पुलिस को सतर्क रहना होगा। महिला पुलिसकर्मियों सहित अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की जाएगी और खुफिया तंत्र को भी सक्रिय किया गया है। उन्होंने कहा कि सर्राफा, कपड़ा और बर्तन बाजारों में सादे वेश में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। एसपी ने अवैध शराब, जुआं और अवैध पटाखों की बिक्री पर कड़ी निगरानी रखने के आदेश दिए।

एसपी पलाश का सभी थानों को कड़े निर्देश: शांति-व्यवस्था पर रहे निगाह, हर थाने में बढ़ी चौकसी

उन्होंने कहा कि “अपराधी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।” साथ ही सभी थानों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी करें और जरूरत पड़ने पर गैंगस्टर एक्ट व जिला बदर की कार्रवाई करें। उन्होंने साइबर अपराधों पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए और कहा कि हर थाना स्तर पर साइबर सेल की स्थापना की जाएगी ताकि ऑनलाइन ठगी और डिजिटल अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। महिला सुरक्षा को लेकर एसपी बंसल ने कहा कि महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण पुलिस की पहली प्राथमिकता है।”

एसपी पलाश का सभी थानों को कड़े निर्देश: शांति-व्यवस्था पर रहे निगाह, हर थाने में बढ़ी चौकसी

उन्होंने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला जागरूकता कार्यक्रम चलाने और संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक के अंत में एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को कहा कि थानों में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ विनम्र और सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। शिकायतों का निस्तारण सिर्फ कागज़ों पर नहीं बल्कि जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से होना चाहिए। उन्होंने कहा बांदा पुलिस अपराधियों के लिए डर और जनता के लिए भरोसे का प्रतीक बने, यही हमारी प्राथमिकता है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट मंडल में शिक्षा क्रांति की दस्तक: चारों जिलों में खुलेंगे सीएम मॉडल स्कूल

मध्य प्रदेश “अवैध बालू परिवहन” में “यूपी का छुड़ा रहा छक्का” : माफिया औऱ जयचंदों की चांदी

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा हनुमान जन्मोत्सव पर पूजन: सर्वजन सुखाय एवं हिताय की कामना

बांदा में दरिंदगी की इंतहा : कुल्हाड़ी से काटने की धमकी देकर नाबालिग बहनों से किया दुष्कर्म, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज …

शेरे बुंदेलखंड प्रकाश की ‘दहाड़’ से काँपते हैं ‘विरोधी और भ्रष्ट तंत्र’: बने ‘जनसेवा’ के प्रतीक

City News Uttar Pradesh Desk

प्रतिनिधि अंकित की “सख्त निगरानी” से बदली तस्वीर: संस्थाओं में “बेचैनी”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़