City News Uttar Pradesh
पूर्व सांसद भैरो मिश्रा नें सीएम योगी से की मुलाकात : सड़कों के निर्माण की उठाई मांग
उत्तर प्रदेश

पूर्व सांसद भैरो मिश्रा नें सीएम योगी से की मुलाकात : सड़कों के निर्माण की उठाई मांग

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा नें मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से भेंट कर बांदा -चित्रकूट संसदीय क्षेत्र की दुर्दशा ग्रस्त मार्गों की सूची दी। उनके निर्माण की गुजारिश की। पूर्व सांसद नें मुलाकात में बांदा तथा चित्रकूट जनपद की कुछ बहुत ही ज्यादा खराब सड़कों का जो ब्यौरा दिया।

पूर्व सांसद भैरो मिश्रा नें सीएम योगी से की मुलाकात : सड़कों के निर्माण की उठाई मांग
Former MP Bhairo Mishra met CM Yogi: raised demand for construction of roads

इनमें नरैनी ब्लाक का बदौसा से हडहा होते हुये माधौपुर पोहार मार्ग 14 किलोमीटर, बबेरू ब्लाक का बेर्राव परसोली जामू छह किलोमीटर, कमासिन बबेरू मुख्य मार्ग से विनवट लगभग तीन किलो मीटर ,बबेरू ब्लाक के ही मुख्य मार्ग से पछौहां लखन पुर नारायण पुर लगभग 10 किलो मीटर, करतल से बिल्हरका मार्ग पांच किलोमीटर , करतल से रगौली दो किलोमीटर,करतल से मानपुर दो किलोमीटर है। इसी क्रम में पूर्व सांसद नें चित्रकूट जिले के जर्जर मार्गों का ब्यौरा दिया।

पूर्व सांसद भैरो मिश्रा नें सीएम योगी से की मुलाकात : सड़कों के निर्माण की उठाई मांग
Former MP Bhairo Mishra met CM Yogi: raised demand for construction of roads

इनमें बारुवा से रुपौली मार्ग12किलोमीटर, बरगढ़ से रैपुरा दूबी मार्ग 8 किलोमीटर, बरगढ़ से मढ़हा मार्ग 7 किलोमीटर, मऊ शिवपुर से परदवां मार्ग 15 किलोमीटर, राजा पुर कमासिन से चिल्ली मार्ग, रैपुरा से गडोली ममसी मार्ग आदि हैं। पूर्व सांसद भैरो मिश्रा नें मुख्य मंत्री को यह भी अवगत कराया की बुंदेलखंड में चल रही हर घर नल योजना के पाइप लाइन एवं विद्युत विभाग द्वारा अन्डर ग्राउंड केबिल डालने में लापरवाही की जा रही है। खुदाई से ग्रामीण सड़कों एवं गलियों को तत्काल दुरुस्त न करने आवागमन बाधित हो जा रहा है। इस दिशा में भी निर्देश देने का आग्रह किया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश नें दिया लिफ्ट कैनाल का तोहफा: बांदा के 17 गांव सिंचाई से होंगे लाभान्वित

City News Uttar Pradesh

गर्भवती महिला ने रोडवेज बस में बच्ची को दिया जन्म : जच्चा, बच्चा दोनों स्वस्थ्य

City News Uttar Pradesh

भाजपा में छायी शोक की लहर : हर दिल अजीज डाक्टर शीतल त्रिपाठी का हुआ निधन

City News Uttar Pradesh

योगी मंत्रिमंडल का होगा विस्तार: ओमप्रकाश राजभर, दारा सहित तीन मंत्री ले सकते हैं शपथ

आप नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन: मोदी सरकार को कोसा

City News Uttar Pradesh

Banda- जिला कांग्रेस ऩे मनाया पार्टी का 136 वां स्थापना समारोह…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़