- विनोद मिश्रा
बांदा। सुनसान स्थानों पर राहगीरों के साथ चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले छह चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से छीने गए दो मोबाइल व 600 रुपए भी बरामद हुए। शहर कोतवाली क्षेत्र के लोहिया पुल के पास छह दिन पहले पढ़ने वाले दो छात्रों को डरा धमकाकर उनके दो एंड्रायड मोबाइल फोन छीन लिए गए थे। छात्रों ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस ने रविवार की सुबह रब्बानिया नगर सेढ़ू तलैया के पास से छह चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो मोबाइल फोन और 630 रुपय बरामद कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में रज्जन, लिल्ला, मंगल राजपूत, अरविंद कुशवाहा, राजू उर्फ बंटा, साहिल सोनी शामिल हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह सभी चोर सुनसान जगह पर राहगीरों के साथ चोरी, लूट व डकैती जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे। छह दिन पहले प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे दो युवकों को डरा धमकाकर उनके मोबाइल छीन लिए थे। छीने गए मोबाइल या अन्य सामान को बेचकर रुपया नशेबाजी में खर्च करते हैं। आरोपियों ने बताया कि वह पूर्व में भी चोरी और मारपीट की घटनाओं में जेल जा चुके हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
