28.1 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
दुर्घटना: ट्रैक्टर ट्राली पलटने से बेटे की मौत, पिता समेत तीन गंभीर घायल, शव का अंतिम संस्कार के लिए आए थे मुक्तिधाम
उत्तर प्रदेश

दुर्घटना: ट्रैक्टर ट्राली पलटने से बेटे की मौत, पिता समेत तीन गंभीर घायल, शव का अंतिम संस्कार के लिए आए थे मुक्तिधाम

बांदा। शव का अंतिम संस्कार कर लौट रहे लोगों की ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे खंदक में पलट गई। सामने से आ रहे वाहन को साइड देने में चालक के नियंत्रण खोने से हादसा हुआ। मौके पर ही युवक की दबकर मौत हो गई, जबकि उसके पिता समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना: ट्रैक्टर ट्राली पलटने से बेटे की मौत, पिता समेत तीन गंभीर घायल, शव का अंतिम संस्कार के लिए आए थे मुक्तिधाम
Accident: Death of son due to overturning of tractor trolley, three seriously injured including father, had come to Muktidham for the last rites of the dead body

राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को न्यू पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। बबेरू के टोलाकला गांव निवासी 75 वर्षीय महदेइया के निधन के बाद गांव के लोग मुक्तिधाम बांदा में अंतिम संस्कार कर ट्रैक्टर ट्राली से लौट रहे थे। तिंदवारी के बबेरू रोड पेट्रोल पंप के पास सामने हादसा हो गया। इसमें ट्राली सवार रामलाल शुक्ला के पुत्र 26 वर्षीय बउवा की दबकर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक भूरा और रामलाल शुक्ला और उनके बड़े भाई गणेश शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। खबर पहुंचते ही घर में चीख-पुकार मच गई।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बाहुबली मुख्तार अंसारी की बांदा जेल से वीडियाे कांफ्रेंसिंग पर पेशी, मामले में आगरा में हुई जेल अधिकारी की गवाही

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने ‘खिलाड़ियों’ का बढ़ाया हौसला: बच्चों के “जोश” ने “मन” मोहा

City News Uttar Pradesh

सदर विधायक ने वितरित किए स्मार्ट फोन और टेबलेट, प्रशिक्षार्थियों के खिले चेहरे

भाजपा प्रदेश मंत्री का दावा : यूपी की सभी 80 सांसदीय सीटों पर होगी जीत

City News Uttar Pradesh

बाढ़ ने बढ़ाया बीमारी का खतरा : नदियां छोड़ गईं मलबा, अब संक्रामक रोगों का खतरा

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश की बरसी कृपा: अधूरी मसौनी पंप कैनाल का जगेगा भाग्य

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़