- विनोद मिश्रा
बांदा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में कल देर शाम आदर्श इण्टर काॅलेज बिसण्डा में जन चैपाल लगाई गई। इस दौरान स्वंय सहायता समूहों को 22करोड़ की धनराशि वितरित की। ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। निस्तारण हेतु त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये।

इस अवसर उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित विभागीय प्रदर्शनियों का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम में उन्होंने ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत महिला स्वयं सहायता समूहों को और अधिक सशक्त एवं स्वावलम्बी बनाने के लिए आर्यावर्त बैंक के माध्यम से गठित महिला समूहों को 18 करोड़ 5 लाख की धनराशि तथा इंडियन बैंक के द्वारा महिला गठित समूहों को 3 करोड़ 95 लाख की धनराशि वितरित की।

निराश्रित महिला पेंशन के अन्तर्गत बिसण्डा की दो महिला नये लाभार्थी क्रमशः सुमन देवी एवं मिथनिया को पेंशन स्वीकृति पत्र दिया। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना केे 2 लाभार्थी एवं आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत 8 लाभार्थियों को योजना से संतृप्त कराया गया।

चैपाल को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न महिला कन्याण से सम्बन्धित योजनायें संचालित कर रही है। ही गरीबों, किसानों व गाॅव का विकास सरकार की प्राथमिकता में है। अब प्रदेश में नये-नये उद्योग स्थापित हो रहे हैं। गुण्डा व माफियाओं के विरूद्ध कडी कार्यवाही हो रही है।

सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें कहा की केन्द्र व प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास के आधार पर सभी वर्गों के एवं जीवन स्तर को उठाने के लिए बिना भेद-भाव के कार्य कर रही है। इस अवसर पर जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, सांसद आरकेसिंह पटेल, एमएलसी श्जितेंद्र सिंह सेंगर, विधायक विधायिक ओम मणि वर्मा जिलाधिकारी अनुराग पटेल, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
