25.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बाइक सवार लुटेरों ने फाइनेंसर को पत्थर से पीटकर लूटा, लहूलुहान हालत में कराया गया भर्ती
उत्तर प्रदेश

बेख़ौफ़ बदमाश : बहन की शादी की खरीददारी करने जा रहे दो भाइयों से तमंचे के बल पर दो लाख की लूट, तीन बाइक पर आए थे छह नकाबपोश बदमाश

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बबेरू ग्राम उमरहनी व पून के बीच बाइक से पहुंचे छह बदमाशों ने बहन की शादी के लिए खरीदारी करने बबेरू बाजार जा रहे दो भाइयों को तमंचे के बल पर लूट लिया। मारपीट कर तीन बाइक पर सवार छह बदमाश दो लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। सभी नकाबपोश थे। एक का नकाब खुल जाने पर युवक ने पहचान लिया। छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया।

बेख़ौफ़ बदमाश : बहन की शादी की खरीददारी करने जा रहे दो भाइयों से तमंचे के बल पर दो लाख की लूट, तीन बाइक पर आए थे छह नकाबपोश बदमाश
Two lakhs robbed on the strength of guns from two brothers going shopping for sister’s wedding, six masked miscreants came on three bikes

ग्राम बेर्राव का मजरा अमरइहा पुरवा निवासी शिवभवन यादव की बेटी रेनू की बारात ग्राम ब्योजा से नौ मई को आनी थी। शादी को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही थीं। शनिवार की दोपहर ट्रैक्टर से लड़की का चचेरा भाई विकास व ममेरा भाई सुरेश सामान की खरीदारी करने के लिए गांव से बबेरू आ रहे थे। बाइक लगाकर रोक लिया ट्रैक्टर, हुई मारपीट बबेरू के नजदीक ग्राम उमरहनी और पून के पास स्थित पुलिया के पास ट्रैक्टर से पहुंचे, तभी सामने से तीन बाइकों पर सवार आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने ट्रैक्टर के सामने बाइकें खड़ी कर दीं। दोनों ने बाइक हटाने को कहा। इसी बीच बदमाशों ने तमंचा लगा दिया। दोनों युवकों और बदमाशों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। इसी बीच बदमाशों ने विकास के सीने में तमंचा लगा दिया। कहा कि बैग दो नहीं तो गोली मार देंगे। दहशत में आते ही हाथ से बैग छीन लिया, जिसमें दो लाख रुपये थे।


– ग्रामीण के आने पर बाइक से भागे

मारपीट के दौरान उमरहनी गांव का एक ग्रामीण पहुंच गया, जिसके बाद बदमाश बैग लेकर बाइक लेकर भाग निकले। मारपीट के दौरान दो बदमाशों के नकाब खुल जाने पर पहचान भी कर ली। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दो नामजद सहित छह लोगों पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार पाठक ने बताया कि लूट का मामला दोपहर का है, तहरीर करीब चार बजे दी जा रही है। तहरीर के आधार पर दो नामजद सहित छह लोगों पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दो लोगों को पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर लिया गया। शेष बदमाशों की तलाश की जा रही है । हालांकि मामला संदिग्ध मालूम पड़ता है ।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दो माह में डेंगू के मिले 75 मरीज, 65 लोग हुए पूरी तरह स्वस्थ …

City News Uttar Pradesh

परिवार व पड़ोसियों से घुल मिल नहीं सका, पाकिस्तान की जेल से लौटा रामबहादुर …

City News Uttar Pradesh

केंद्रीय बजट में ओपीएस पर कोई जिक्र नहीं : कर्मचारी संगठनों को दिखाया ठेंगा

मंत्री रामकेश निषाद की पहल रंग लाई : जर्जर सड़कों के लिये मिले 28 करोड़ से अधिक

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद सिंह नें किया महादान : लोगों को दी प्रेणना …

Banda : बच्चों का यौन शोषण: आयुर्विज्ञान संस्थान की टीम बच्चों की करेगी जांच…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़