26.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
मतदाताओं से बात कर रही पुलिस फोर्स, निडर रहने की अपील
उत्तर प्रदेश

मतदाताओं से बात कर रही पुलिस फोर्स, निडर रहने की अपील

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। संवेदनशील और अति संवेदनशील गांवों में पुलिस की पैनी निगाह है। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस फोर्स गांव-गांव भ्रमण कर रही है। इसके साथ ही अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों और अराजकतत्वों को पुलिस खुले तौर पर चेतावनी दे रही है।

मतदाताओं से बात कर रही पुलिस फोर्स, निडर रहने की अपील
Police force talking to voters, appeal to be fearless

क्षेत्राधिकारी बबेरू सियाराम व आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) के असिस्टेंट कमांडेंट सुरेश कुमार के द्वारा प्रभारी निरीक्षक बबेरू बांके बिहारी सिंह सहित भारी आईटीबीपी बल व पुलिस बल के साथ विधानसभा चुनाव को सकुशल शांति पूर्वक संपन्न कराने हेतु थाना बबेरू क्षेत्र में पैदल गश्त करते हुए वहां की व्यवस्थाएं परखीं। साथ ही ग्रामीणों से रूबरू होकर अधिकारियों ने चुनाव के दौरान होने वाली समस्याओं के बारे जानकारी प्राप्त की। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सियाराम ने कहा कि बिना किसी प्रलोभन तथा भयमुक्त होकर मतदान करें। अगर कोई किसी के पक्ष में मतदान के लिए दबाव बनाए तो इस आशय की सूचना तत्काल पुलिस को दें। संबंधित के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इसके पश्चात सीओ ने गांव के अपराधियों के बारे में भी जानकारी हासिल की। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को कहा है कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों द्वारा अगर कोई हरकत की जाए तो उन्हें अवगत कराया जाए, सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। कुल मिलाकर पुलिस फोर्स इन दिनों गांवों में भ्रमण कर लोगों को निडर रहने की बात कह रही है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला भाजपा की बैठक: बूथ और अर्थ संयोजन पर किया गया चिंतन और मंथन

जल शक्ति मंत्री रामकेश के निर्देश: फसलों की क्षति का राजस्व कर्मी करें सही आंकलन

City News Uttar Pradesh

डीएम नें 169 जोड़ों के कराये पीले हाथ : जनम-जनम का कराया साथ ! …

City News Uttar Pradesh

भीषण सड़क दुर्घटना : ट्रक ने टेंपो में मारी टक्कर, एक की मौत, छह लोग हुए घायल

डीएम साहिबा रहें होशियार : स्वास्थ विभाग में “सूत न कपास, जुलाहों में लठ्ठम-लठ्ठ”

उद्यान विभाग में केशव राम के ‘भ्रष्टाचार की लीला अपरम्पार’ : मौसंबी बिक्री में भी ‘घोटाला’ ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़