24.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम नें 169 जोड़ों के कराये पीले हाथ : जनम-जनम का कराया साथ !
उत्तर प्रदेश

डीएम नें 169 जोड़ों के कराये पीले हाथ : जनम-जनम का कराया साथ ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम जनपद नेहरू महाविद्यालय में रश्मों, रिवाजों के साथ हुआ।

डीएम नें 169 जोड़ों के कराये पीले हाथ : जनम-जनम का कराया साथ !
जिलाधिकारी नें कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। 169जोड़ों के हाथ पीले कराये और नव जीवन के प्रति उनमें “अनुराग”पैदा किया। मुख्य विकास अधिकारी ,जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ,सदर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ नें बुके देकर स्वागत किया ।

डीएम नें 169 जोड़ों के कराये पीले हाथ : जनम-जनम का कराया साथ !
जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने जनपद के ग्राम थरथुहा विकास खण्ड बिसण्डा के नव दम्पत्ति महेश संग रीता देवी का कन्यादान किया। वहीं रश्मि पुत्री श्री राकेश कुमार ग्राम करतल नरैनी के नव दम्पत्तियों का मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कन्यादान किया गया। वन्दना पुत्री राजा तुर्रा संग धमेन्द्र पुत्र श्रीपथ सिलौली का कन्यादान राज्य महिला आयोग की सदस्या प्रभा गुप्ता ने किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह द्वारा शोभा पुत्री बन्दर हुसैनपुर कला ब्लाक महुआ संग प्रेम सिंह का कन्यादान पूरे विधि-विधान के साथ कराया।

डीएम नें 169 जोड़ों के कराये पीले हाथ : जनम-जनम का कराया साथ !
जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने इस अवसर पर कहा कि आज 169 जोड़ों का वैवाहिक समारोह सकुशल हुआ है। हम उनके सुखमय जीवन की कामना करते हैं। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्य नाथ का सपना साकार हुआ है। शासन के माध्यम से प्रत्येक जोड़े को 51000 हजार की धनराशि प्रदान की गयी है जिसमें 35 हजार कन्या के बैंक खाते में सीधे भेजे गये हैं। 10 हजार रूपये का स्त्रीधन चूडी, बिछिया इत्यादि के लिए तथा 6 हजार रूपये टेन्ट आदि में लगाया गयाा है। इस प्रकार कुल 51 हजार की धनराशि प्रदान की गयी है। समाज कल्याण विभाग के साथ समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को भी बधाई दी गयी जिन्होंने पात्रता के अनुसार जोडे़ तैयार करवाये हैं। वर एवं वधू के परिजनों का हदय से स्वागत किया गया।

डीएम नें 169 जोड़ों के कराये पीले हाथ : जनम-जनम का कराया साथ !
जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने कहा कि इस कल्याणकारी योजना की सुखद अनुभूति हो रही है। मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य ने आभार व्यक्त किया। कहा कि पूरे विधि विधान के साथ इस वैवाहिक कार्यक्रम को सम्पन्न कराया गया है। कलाकार एवं गायत्री परिवार के सदस्यों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया। समाज कल्याण अधिकारीगीता सिंह की कार्यशैली सराही गई।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गौरक्षक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष नें हिंदुओं पर पथराव एवं फायरिंग की किया निंदा

डीएम अनुराग नें गंवाई बांदा की कुर्सी : हो गये कथित योद्धा के “लंगड़े दांव” का शिकार !

City News Uttar Pradesh

रामायण मेला दूसरा दिन: रामकथा और भजनों से भक्तिमय हुआ वातावरण

City News Uttar Pradesh

नहर सफाई में अरबों का खेल: बांदा को ‘बजट’ से बाहर कर 1.91 करोड़ की हुई ‘कागजी सिंचाई’ !

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी: किया पुरुस्कार वितरण

City News Uttar Pradesh

होली स्पेशल: बाजार में पटाखे वाले गुलाल और मोदी -योगी मुखौटे की धूम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़