25.9 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश खफा : सेनेटरी नैपकिन इकाइयां क्यों हैं निष्क्रिय ?
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश खफा : सेनेटरी नैपकिन इकाइयां क्यों हैं निष्क्रिय ? …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण से स्थापित पंचायत सेनेटरी नैपकीन उत्पादन इकाई शो पीस हैं। जबकि इनके भवन निर्माण व मशीनों की स्थापना में लाखों रुपये खर्च हुए थे। यह स्थिति मंडल के चारों जिलों की इकाइयों की है। सदर विधायक प्रकाश दिवेदी इस नकारे पन पर बेहद खफा हुये हैं। उन्होने इन्हें सक्रिय रूप से संचालित कर उत्पादन शुरू करने के लिए एक पखवारे की मोहलत दी है।

विधायक प्रकाश खफा : सेनेटरी नैपकिन इकाइयां क्यों हैं निष्क्रिय ?
आपके संज्ञान मे ला दें की चित्रकूटधाम मंडल के बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट व महोबा में पंचायतीराज विभाग द्वारा पंचायत उद्योग इकाइयां सेनेटरी नैपकीन उत्पादन के लिए स्थापित की गई। ताकि इनके जरिए स्वच्छता को बढ़ावा दिया जा सके। साथ ही लोगों को उद्योग के रूप में रोजगार मिले। विभागीय जानकारी के मुताबिक इन इकाइयों की स्थापना वर्ष 2014 में हुई थी। भवन निर्माण व मशीनों की स्थापना में लाखों रुपये खर्च भी हुए। बताते हैं कि कुछ दिन सेनेटरी नेपकीन का उत्पादन ठीकठाक चला। बाद में इकाइयों का काम शिथिल पड़ गया। जबकि इनके संचालन व देखरेख की जिम्मेदारी उद्योग व्यवस्थापकों के पास है। इकाइयों को सक्रिय रूप से संचालित करने के लिए सदर विधायक नें चित्रकूटधाम मंडल के उपनिदेशक पंचायत को एक पखवारे की मोहलत दी है। कहा है कि इस समय अवधि के अंदर इकाइयां ठीक से संचालित नहीं हुई तो इसकी जिम्मेदारी उद्योग व्यवस्थापक की होगी।

विधायक प्रकाश खफा : सेनेटरी नैपकिन इकाइयां क्यों हैं निष्क्रिय ?
आपको बता दें की मंडल के चारों जिलों में पंचायत सेनेटरी नैपकीन उत्पादन इकाइयां स्थापित हैं। इन्हें स्थापित हुए छह से सात साल पूरा होने वाला है। इधर इनमें उत्पादन व इनका संचालन शिथिल पड़ गया है। विधायक प्रकाश की चेतावनी के अनुसार एक पखवारे में पूरी क्षमता के बांदा इकाई को शुरू नहीं कराया गया तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।


इसी क्रम मे पंचायत सेनेटरी नैपकीन उत्पादन केंद्रों को सक्रिय रूप से पूरी क्षमता के साथ चलाने के लिए डीडी पंचायत ने मंडल के जिला पंचायतराज अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। कहा कि उद्योग व्यवस्थापक द्वारा की जा रही देखरेख के अलावा इन इकाइयों में डीसी (जिला सलाहकार) को प्रभारी बनाया जाए ताकि इनका बेहतर ढंग से संचालन हो और उत्पादन भी क्षमता के अनुरूप हो सके।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें कहा बुंदेलखंड शीघ्र होगा समस्या मुक्त

City News Uttar Pradesh

बांदा सदर विधान सभा का माहौल : भर दी “हुंकार”, “जय प्रकाश-तय प्रकाश” !

नए साल पर आबकारी की ‘दरियादिली’ : शराब प्रेमियों की ‘बल्ले-बल्ले’

City News Uttar Pradesh

बांदा जिलाधिकारी अनुराग पटेल “यूपी रत्न” से सम्मानित : जिले में हर्ष की लहर

City News Uttar Pradesh

नामांकन: तहसील की सुरक्षा व्यवस्था का एसपी अभिनंदन ने लिया जायजा

City News Uttar Pradesh

बांदा : खेत में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप …

ब्रेकिंग न्यूज़