City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश दुःख की बारिश में बने 'राहत की किरण': योगी सरकार ने निभाया 'मानव धर्म'
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश दुःख की बारिश में बने ‘राहत की किरण’: योगी सरकार ने निभाया ‘मानव धर्म’

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। प्रकृति के कहर ने एक परिवार की दुनिया उजाड़ दी। तेज बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली ने शिवभजन के बेटे रामभदन की जान ले ली। इस हृदय विदारक घटना ने गांव में मातम की चादर फैला दी। परिजनों की आंखों में सिर्फ आंसू थे और दिल में एक ही सवाल ‘अब क्या होगा’ ?

मंत्री रामकेश दुःख की बारिश में बने 'राहत की किरण': योगी सरकार ने निभाया 'मानव धर्म'

ऐसे संकट की घड़ी में उनके आंसू पोंछने पहुंचे जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित शोक संवेदना कार्यक्रम में मंत्री ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक-संतप्त परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया।

मंत्री रामकेश दुःख की बारिश में बने 'राहत की किरण': योगी सरकार ने निभाया 'मानव धर्म'

प्राकृतिक आपदा के अंतर्गत मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से मंत्री रामकेश ने स्व. रामभदन के परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि सौंपी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि “राज्य सरकार हर विपत्ति में अपने नागरिकों के साथ खड़ी है।” यह सहायता महज एक राशि नहीं, बल्कि राज्य की संवेदनशीलता और ज़िम्मेदारी का प्रतीक थी।

मंत्री रामकेश दुःख की बारिश में बने 'राहत की किरण': योगी सरकार ने निभाया 'मानव धर्म'

इस अवसर पर मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “प्रदेश सरकार आम नागरिकों और अन्नदाता किसानों को किसी भी आपदा में अकेला नहीं छोड़ती। हमारी प्राथमिकता है कि संकट की घड़ी में पीड़ित परिवार को तुरंत सहायता मिले, ताकि वे अपने जीवन को फिर से आगे बढ़ा सकें।”

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला प्रशासन का हठ टूटा: अतर्रा एसडीएम आखिर हट ही गये, खत्म हुई वकीलों की हड़ताल

बिजली चोरी : अधिकारियों नें दबोचा,कई पर मुकदमा दर्ज …

City News Uttar Pradesh

सपा नेता अशोक का ‘भाजपा’ पर प्रहार: कहा- महिला आरक्षण बना राजनीति का हथियार

City News Uttar Pradesh

शिक्षा के सपनों को ‘पंख’: मंडल में ‘चमकी’ 603 किस्मतें, हर्ष की लहर

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी को पसंद नहीं आया इस लोकसभा सीट का नाम: कहा- गुलामी की निशानी को समाप्त करना है

स्टेडियम नाम विवाद: कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, सौंपा ज्ञापन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़