City News Uttar Pradesh
जुए की आड़ में खौफ का सिंडिकेट: 'हथियारों' समेत गुंडे गिरफ्तार, लाखों की बरामदगी
उत्तर प्रदेश

जुए की आड़ में ‘खौफ’ का सिंडिकेट : ‘हथियारों’ समेत गुंडे गिरफ्तार, लाखों की बरामदगी

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। शाम के अंधेरे में सजे थे जुए के फड़ और दांव पर लगते थे घर-जेवर, और जीतने वालों से लूट ली जाती थी उम्मीदें भी। बांदा, फतेहपुर और आसपास के जिलों में ‘जुए’ की शक्ल में चल रहा था संगठित अपराध का खतरनाक जाल। लोगों को पहले लुभाया जाता था आसान जीत के लालच में,फिर उन्हें डर, धमकी और असलहों के साए में लूटा जाता था। जब पुलिस ने फैले इस अवैध साम्राज्य को भांपा, तो 23/24 मई की रात पैलानी पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर पूरे तंत्र को हिला दिया।

जुए की आड़ में खौफ का सिंडिकेट: 'हथियारों' समेत गुंडे गिरफ्तार, लाखों की बरामदगी

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देश पर थाना पैलानी पुलिस की दबिश में 17 अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनके पास से 4.54 लाख रुपये नगद, 8 चारपहिया वाहन और अवैध असलहे बरामद हुए हैं। सूचना मिली थी कि ग्राम मड़ौली में बाहरी और स्थानीय अपराधी मिलकर जुए की आड़ में लोगों से ठगी कर रहे हैं।

जुए की आड़ में खौफ का सिंडिकेट: 'हथियारों' समेत गुंडे गिरफ्तार, लाखों की बरामदगी

पुलिस ने छापेमारी की रणनीति बनाई और चार टीमें बनाकर रात के अंधेरे में अपराधियों की घेराबंदी की। छापे में शारदा प्रताप सिंह और बलराम मिश्रा जैसे शातिर बदमाशों को अवैध असलहों सहित दबोचा गया।सूत्रों की मानें तो ये गिरोह पहले लोगों को बड़े मुनाफे का लालच देकर जुए में शामिल करता था। जब कोई जीतने लगता, तो अपराधी हथियार निकाल लेते और रुपये व सामान छीन लेते। कई बार लोगों को धमकाकर एटीएम से कैश तक निकलवाया गया।

जुए की आड़ में खौफ का सिंडिकेट: 'हथियारों' समेत गुंडे गिरफ्तार, लाखों की बरामदगी

अपर एसपी शिवराज ने बताया की “इन अपराधियों का नेटवर्क जनपद में काफी समय से सक्रिय था। इनके ऊपर गैंगस्टर एक्ट सहित सख्त धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेजा’ जा रहा है। इनके खिलाफ आर्थिक जांच भी कराई जाएगी ताकि ब्लैक मनी और संपत्ति को जब्त किया जा सके।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हैवानियत: युवक ने टाफी खिलाने के बहाने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, मवेशी बाड़े में घटना को दिया अंजाम

विधायक प्रकाश मतदाता सूची सुधार में ‘लगन से मगन’ : लगा दी है ‘बूथों’ पर बैठकों की झड़ी

City News Uttar Pradesh

सांसद कृष्णा पटेल ‘प्रेस वार्ता’ में नहीं हुईं शामिल: जनता के ‘सवालों” से बचाव क्यों ?

City News Uttar Pradesh Desk

आयुक्त नें दिये निर्देश : अभियान के तौर पर न्याय पंचायतों में चलेगा सफाई अभियान …

Banda : बाहुबली मेहमान:आइजी ने डीएम व एसपी के साथ की बैठक, जेल का भी निरीक्षण …

बुंदेलखंड में मूंगफली बनेगी किसानों की ‘सोना फसल’: मुनाफा दोगुना

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़