City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

आयुक्त नें दिये निर्देश : अभियान के तौर पर न्याय पंचायतों में चलेगा सफाई अभियान …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोरोना महामारी से जंग चल रही है। इस जंग को जीतने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। चित्रकूटधाम मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने अभियान चलाकर गांव-गांव सफाई अभियान चलाए जाने के निर्देश देते हुए कार्ययोजना बनाकर दिए जाने की बात कही है।

आयुक्त ने कहा कि जब तक एक गांव की सफाई नहीं हो जाएगी, तब तक दूसरे गांवों में टीम नहीं भेजी जाएगी। आयुक्त श्री सिंह ने कहा कि सफाई अभियान पंचायत सचिव के नेतृत्व में और उस न्याय पंचायत के नामित मजिस्ट्रेट खंड विकास अधिकारी और उप जिलाधिकारी की देखरेख में चले। जब तक एक गांव पूरा साफ न हो जाए, तब तक टीम दूसरे गांव न जाए। एक गांव को पूरी तरह स्वच्छ करके, दूसरे गांव में टीम भेजी जाए। दूसरा गांव साफ हो जाए, तब तीसरे गांव में टीम को भेजा जाना चाहिए। इस प्रकार न्याय पंचायत के हर गांव को स्वच्छ बनाना है।

आयुक्त ने कहा कि श्रमदान के माध्यम से सफाई अभियान चलाना है। इसके लिए खंड विकास अधिकारी गांव-गांव में बैठक करें और श्रमदान के लिए प्रेरित करें। अगले एक पखवारे में मंडल के हर गांव में स्वच्छता अभियान चलाकर गांव को स्वच्छ करना है। सफाई के साथ-साथ गांव का सेनेटाइजेशन भी हो और शाम को फागिंग भी। सेनेटाइजेशन और फागिंग के लिए दवा स्वास्थ्य विभाग द्वारा पीएचसी/सीएचसी से प्रत्येक गांव के सचिव प्राप्त कर लें। आयुक्त ने कहा कि सीएमओ पीएचसी और सीएचसी से हाइपोक्लोराइड और फागिंग के लिए मैलाथियान उपलब्ध कराएं। इस अभियान में अगर कोई सफाई कर्मचारी लापरवाही करे, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त ने कहा कि सफाई अभियान की मानीटरिंग वह खुद करेंगे।

आयुक्त ने जिलाधिकारियों केा निर्देश दिए कि उनके जिले में जितने भी स्वास्थ्य केंद्र हैं, एएनएम सेंटर, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर, एडिशनल पीएचसी, पीएचसी/सीएचसी में मंगलवार को युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाएं। इसके लिए न्याय पंचायत के सारे कर्मचारियों की टीम लगाई जाए। आयुक्त ने कहा कि सफाई अभियान चलाने के लिए विधायकों को आमंत्रित करते हुए शुभारंभ कराया जाए। आयुक्त ने कार्ययोजना तलब की है। न्याय पंचायत के मजिस्ट्रेट को भी इस कार्य में लगा दिए जाएं। शहरी क्षेत्र में नगर पालिका नगर पंचायत का सहयोग लिया जाए। आयुक्त ने कहा कि इन सबके पर्यवेक्षण के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में न्याय पंचायत यूनिट होगी, जिसके लिए एक सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित हैं, उनकी जिम्मेदारी होगी कि प्रतिदिन अपनी न्याय पंचायत में इन कार्यों को देखें। बीडीओ व एसउीएम भी सतर्क रहें। जिलाधिकारी प्रतिदिन न्याय पंचायतों के मजिस्ट्रेट, बीडीओ, एसडीएम के साथ और नवनिर्वाचित प्रधानों के साथ जूम, गूगल मीटिंग करके समीक्षा करें और समुचित मार्ग दर्शन करें।

आयुक्त दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि सफाई अभियान के दूसरे चरण में भवनों की रंगाई-पुताई और मरम्मत का कार्य अगले 15 दिनों में पूरा किया जाएगा। सभी पीएचसी, सीएचसी में वार्डों में एसी की आवश्यकतानुसार व्यवस्था भी एक सप्ताह में की जाए। साथ ही फनी्रचर, अन्य सामग्री जो भी कम हो, उसकी लिस्ट बना करके उनकी व्यवस्था की जाए। जरूरत पड़े तो विधायक निधि के धन का इस्तेमाल किया जाए। क्षेत्रीय विधायक का भी सहयोग लिया जाए। आयुक्त ने कहा कि सफाई अभियान चलाकर न सिर्फ गांवों को चमकाना है बल्कि संबंधित सीएचसी और पीएचसी का रंग रोगन भी करना है। गांव पूरी तरह से चमाचम नजर आने चाहिए।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

योगी सरकार का किसानों के लिए बड़ा एलान : घरेलू बिजली बिल और ट्यूबवेल के बिल में म‍िलेगी 50 फीसदी की छूट

बांदा निकाय चुनाव : भाजपा ने बांदा से मालती बासु एवं अतर्रा से संगीता को बनाया उम्मीदवार

City News Uttar Pradesh

विकास की रकम हो गई हजम: शून्य एंट्री से मचा हड़कंप, डीपीआरओ को नोटिस

नसीमुद्दीन की स्वतंत्रता दिवस पर हुंकार: ‘पीडीए’ को ‘हक’ और संविधान की ‘रक्षा’ असली ‘आजादी’, 2027 पर साधा निशाना

City News Uttar Pradesh Desk

किसानों की सेटेलाइट से निगरानी : पराली जलाई तो देनी होगी अर्थदंड की कुर्बानी

City News Uttar Pradesh

प्रमुख सचिव द्वारा समीक्षा : डीएम आनंद के कौशल से काफी रहा अच्छा ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़