

- विनोद मिश्रा
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने ‘देश एवं प्रदेश वासियों’ को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। । उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि देश की आजादी में ‘सभी धर्म और समाज’ के लोगों का ‘योगदान’ रहा है। आज देश को सबसे ज्यादा जरूरत ‘संविधान की रक्षा और सामाजिक समरसता’ की है।
नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में ‘पीडीए’ यानि ‘पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक’ को साथ लेकर चलने का जो संकल्प है वही ‘प्रदेश की तरक्की’ का रास्ता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को ‘ऐतिहासिक जीत’ दिलाने के लिए अभी से ‘गांव-गांव में संगठन को मजबूत’ किया जाए। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि संविधान बचाने और सामाजिक न्याय स्थापित करने की लड़ाई ही ‘आजादी के असली मायने’ हैं।
पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा की “अखिलेश यादव के नेतृत्व में ‘पीडीए’ ही प्रदेश को नई दिशा” देगा। 2027 में समाजवादी सरकार बनाना ही संविधान की सबसे बड़ी रक्षा होगी। कहा – असली आजादी तब होगी जब संविधान सुरक्षित होगा और ‘पीडीए’ को उसका “हक” मिलेगा। अखिलेश यादव के नेतृत्व में 2027 में समाजवादी पार्टी की “सरकार बनाना ही हमारा लक्ष्य” है।
अंत में पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि ‘स्वतंत्रता दिवस’ हमें ‘अपने अतीत से प्रेरणा’ लेकर ‘बेहतर भविष्य’ के निर्माण का संकल्प देता है। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले सभी अमर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को शत-शत नमन करते हुए ‘देश एवं प्रदेशवासियों’ के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
