

- विनोद मिश्रा
बांदा। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रभारी वीरेंद्र साक्षी ने बुंदेलखंड क्षेत्रवासियों सहित देश एवं प्रदेश के नागरिकों को ‘हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं’ दीं। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि देश की ‘आजादी अनगिनत वीरों के संघर्ष, त्याग और बलिदान’ का ‘परिणाम’ है।
वीरेंद्र साक्षी ने कहा कि 15 अगस्त का दिन प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव और आत्मसम्मान का पर्व है। यह दिन हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों की ‘याद’ दिलाता है, जिन्होंने देश को ‘गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए अपना जीवन तक बलिदान’ कर दिया। उन्होंने कहा कि आजादी हमें आसानी से नहीं मिली। इसके लिए देश के लाखों लोगों ने संघर्ष किया और अनेक वीरों ने अपने ‘प्राणों की आहुति’ दी। स्वतंत्रता संग्राम के उन ‘ज्ञात-अज्ञात सेनानियों’ का योगदान देश हमेशा याद रखेगा।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल ध्वजारोहण और समारोह का अवसर नहीं है, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों को याद करने और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेने का दिन भी है। उन्होंने देशवासियों से आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत की असली ताकत उसकी ‘एकता, विविधता और लोकतांत्रिक व्यवस्था’ में है। राष्ट्रीय लोकदल नेता ने बुंदेलखंड क्षेत्र के नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की विशेष शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बुंदेलखंड की धरती हमेशा से ‘वीरता, संघर्ष और त्याग’ की ‘भूमि’ रही है। यहां के वीरों और क्रांतिकारियों ने देश की स्वतंत्रता और सम्मान के लिए ‘महत्वपूर्ण योगदान’ दिया है। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि ‘बुंदेलखंड की युवा शक्ति देश और क्षेत्र के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी’ निभाए।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
