City News Uttar Pradesh
बिजली संकट पर विधायक का 'करंट' एक्शन: प्रकाश द्विवेदी ने दिलाई निर्बाध बिजली की गारंटी
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बिजली संकट पर विधायक का ‘करंट’ एक्शन: प्रकाश द्विवेदी ने दिलाई निर्बाध बिजली की गारंटी

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। तपती गर्मी में बिजली की आंख-मिचौली से त्रस्त शहरवासियों की सबसे बड़ी शिकायत पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने सीधा ‘करंट’ मारा है। वर्षों से लो-वोल्टेज, ओवरलोड और ट्रिपिंग झेल रहे आधा दर्जन मोहल्लों के लिए विधायक की जिद रंग लाई शहर को मिली नई 11 केवी बिजली लाइन,अब मिलेगी निर्बाध आपूर्ति।

बिजली संकट पर विधायक का 'करंट' एक्शन: प्रकाश द्विवेदी ने दिलाई निर्बाध बिजली की गारंटीसोमवार को विधायक प्रकाश द्विवेदी खुद ग्राउंड पर उतरे। पावर कॉरपोरेशन के अफसरों को साथ लेकर शंकर नगर और भूरागढ़ फीडर पर बनी नई लाइन का स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर ही दो टूक कहा “बिजली जनता का हक है। नई व्यवस्था का फायदा हर घर तक पहुंचे, कोई बहाना नहीं चलेगा”

बिजली संकट पर विधायक का 'करंट' एक्शन: प्रकाश द्विवेदी ने दिलाई निर्बाध बिजली की गारंटीविधायक की पहल पर डेढ़ किमी लंबी 11 केवी लाइन बिछाकर पहली बार शहरी और ग्रामीण बिजली को पूरी तरह अलग किया गया है। नतीजा: अब रहुनिया, खुटला, निम्नीपार, मढ़िया नाका, खिन्नी नाका, पहाड़ी बाबा को संकट मोचन उपकेंद्र से सीधी सप्लाई मिलेगी। वहीं कहला, हटेटीपुरवा, गंछा, कांशीराम कॉलोनी भूरागढ़ उपकेंद्र से जुड़ गए। लोड बंटा, तो फॉल्ट घटा

बिजली संकट पर विधायक का 'करंट' एक्शन: प्रकाश द्विवेदी ने दिलाई निर्बाध बिजली की गारंटीशंकर नगर में 630 केवीए ट्रांसफार्मर पर ‘ओवरलोड का बोझ’ हटाने के लिए विधायक प्रकाश ने 250 केवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर भी मंजूर करा दिया। अब दो ट्रांसफार्मर मिलकर लोड उठाएंगे यानी वोल्टेज फुल, ट्रिपिंग निल। विधायक प्रकाश बोले “शहर को बेहतर बिजली देना मेरी पहली प्राथमिकता” है। लोग गर्मी में बिलबिलाते थे, इनवर्टर जवाब दे जाते थे। अब नई लाइन और नए ट्रांसफार्मर से यह शिकायत खत्म होगी। जनता को 24 घंटे सम्मान से बिजली मिलनी चाहिए।

बिजली संकट पर विधायक का 'करंट' एक्शन: प्रकाश द्विवेदी ने दिलाई निर्बाध बिजली की गारंटीअधिशासी अभियंता राजीव रंजन ने माना कि विधायक के दबाव से काम समय पर पूरा हुआ। अब फीडर हल्के होंगे, मेंटेनेंस आसान होगा और उपभोक्ता को क्वालिटी पावर मिलेगी। निरीक्षण में विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, जेई वीके पाण्डेय, सावेन्द्र पटेल, भाजपा नेता पुष्कर द्विवेदी, आशीष पाण्डेय समेत विभागीय टीम मौजूद रही।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश रच रहें स्वर्णिम इतिहास : आठ करोड़ से पेयजल समस्या निदान हेतु शिलान्यास

City News Uttar Pradesh

News : कोरोना के कारण यूपी में दुर्गा पूजा के सार्वजनिक आयोजन पर लग सकती है रोक… 

City News Uttar Pradesh

छात्रों के ‘आक्रोश’ ने ‘हिलाया’ प्रशासन: भ्रष्टाचार, बेरोज़गारी व छात्रसंघ चुनाव पर ‘गरजी’ आवाज़

City News Uttar Pradesh

तेज रफ्तार बाइक बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के डिवाइडर से टकराई, मां की मौत, बेटा गंभीर घायल

City News Uttar Pradesh

नाइट्रोजन बना ‘धरती का दुश्मन’: उपज की ‘भूख’ में बीमार हो रही मिट्टी, किसान ‘बेखबर’ !

बाप रे बाप बाखबर हो जायें होशियार : दूध में मिलावट का हैं बहुत बुरा हाल

ब्रेकिंग न्यूज़