31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज को मिलें 39 सुरक्षा कर्मी, अब अराजकता पर कसेगी लगाम
उत्तर प्रदेश

रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज को मिलें 39 सुरक्षा कर्मी, अब अराजकता पर कसेगी लगाम

  • विनोद मिश्रा

बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज प्रशासन चार वर्षों से सुरक्षा कर्मियों की मांग कर रहा था। जिसे अब शासन से हरीझंडी मिल गई है। 39 सुरक्षा कर्मियों के लिए लखनऊ की कंपनी से टेंडर की प्रक्रिया पूरी कराई गई है। इससे अब अराजकता पर लगाम कसेगी। चिकित्सीय स्टाफ व मरीज अब सुरक्षा के घेरे में रहेंगे।

रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज को मिलें 39 सुरक्षा कर्मी, अब अराजकता पर कसेगी लगाम
Rani Durgavati Medical College should get 39 security personnel, now chaos will be controlled

रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज वर्ष 2016 से संचालित हो रहा है। लेकिन, इसमें बड़ी विडंबना थी कि कालेज संचालित हुए इतने वर्ष बीतने के बाद भी सुरक्षा कर्मियों के नाम पर एक चिड़िया तक नहीं थी। जिसके चलते आए दिन बाहरी लोग कालेज परिसर में घुसकर नशेबाजी व महिलाओं के साथ छेड़खानी करते थे। पूर्व में कई बार सिलिंडर, विद्युत उपकरण, लिफ्ट की सामाग्री आदि चोरी हो चुकी है। कई बार चिकित्सीय स्टाफ व प्रशिक्षु चिकित्सकों के साथ मारपीट भी हो चुकी है। करीब चार वर्षों से कालेज प्रशासन सुरक्षा कर्मियों की अनिवार्यता दर्शाते हुए शासन से मांग कर रहा था। जिसमें करीब 60 सुरक्षा कर्मियों की आवश्यकता बताई थी। पिछले रविवार को भी कालेज परिसर से फालतू घूमते हुए तीन बाहरी युवकों को एमबीबीएस छात्रों ने पकड़ा था।

शासन की ओर से कालेज के लिए 36 सुरक्षाकर्मी व तीन सुपरवाइजरों को देने की संस्तुति की गई है। जिसमें लखनऊ की लोयल टेक कंपनी से सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराने के लिए टेंडर कराया गया है। कालेज प्रशासन ने बताया कि 39 सुरक्षाकर्मियों से तीन अलग-अलग शिफ्टों में ड्यूटी कराई जाएगी। जिसमें कालेज के मुख्य गेट, ओपीडी, वार्ड ब्लाक, ओटी के साथ गर्ल्स हास्टल आदि जगह पर सुरक्षाकर्मी खासतौर पर तैनात रहेंगे। जिससे अब जल्दी कोई फालतू घूमने व अराजकता करने वाला जल्दी कालेज परिसर में नहीं घुस सकेगा।

रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज कें प्राचार्य ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद शासन के पास फाइल भेजी गई है। एक सप्ताह में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती होने की संभावना है। जिससे अब मरीजों व कालेज के महिला, पुरुष प्रशिक्षुओं के साथ अन्य स्टाफ में असुरक्षा का भाव नहीं रहेगा।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दीपा की सख्ती काम न आई : पाईप पेयजल योजना में निर्भीकता से लापरवाही !

बांदा में ‘भाजपा’ क्या हुई ‘रोग ग्रस्त’ ? क्यों नहीं ‘निरोग’ हो पा रहा ‘संगठन’ ?

City News Uttar Pradesh Desk

कोरोना वायरस अपडेट : जिलें में मिले 10 पाजिटिव केस, थम नहीं रहा संक्रमण

City News Uttar Pradesh

Banda : मौसम नें ली अंगड़ाई, किसानों पर आफत लाई !

City News Uttar Pradesh

बांदा में चला बुलडोजर: मुख्तार को संरक्षण देने में दो लोगों के अवैध निर्माण किये ध्वस्त

City News Uttar Pradesh

खबर का असर: जामूं गांव में लटक रही ‘मौत’ कटी, मीडिया की मुहिम से ‘जागा सिस्टम’

ब्रेकिंग न्यूज़