29.9 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
मेडिकल काॅलेज साबित हुआ फिसड्डी: रिकार्ड एमबीबीएस छात्र फेल
उत्तर प्रदेश

स्वास्थ्य विभाग की तबादला एक्सप्रेस : मंडल से 40 चिकित्सकों का गैर जनपदों में हुआ स्थानांतरण

  • विनोद मिश्रा

बांदा। स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के लिए चिकित्सकों का भारी संख्या में स्थानांतरण किया गया है। मंडल के 40 चिकित्सक गैर जनपद भेजे गए हैं। लेवल वन के 23 चिकित्सक शामिल हैं। बांदा व चित्रकूट जनपद में लेवल वन के सात-सात चिकित्सकों के तबादले हुए है। स्वास्थ्य विभाग की तबादला एक्सप्रेस में जिला अस्पताल, अंडर सीएमओ व मेडिकल कालेजों के चिकित्सकों व कर्मचारियों को शामिल किया गया है। अंडर सीएमओ हुए स्थानांतरण में बांदा, चित्रकूट के अलावा हमीरपुर जनपद के तीन व महोबा जनपद के छह चिकित्सक गैर जनपदों में भेजे गए हैं। इसके अलावा करीब 17 चिकित्सक लेवल दो व तीन के शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग की तबादला एक्सप्रेस : मंडल से 40 चिकित्सकों का गैर जनपदों में हुआ स्थानांतरण
Health Department transferred express: 40 doctors from the division were transferred to non-districts

– जिला अस्पताल में इन चिकित्सकों का हुआ तबादला

स्थानांतरण के प्रक्रिया में जिला पुरुष अस्पताल के डा.बगीश श्रीवास्तव , नाककान गला विशेषज्ञ डा. मुकेश कुमार को हमीरपुर स्थानांतरित किया गया है। डा. विनीत सचान औरइया, पीके गुप्ता ललितपुर, फिजिशियन डा. एसडी त्रिपाठी प्रयागराज, डेंटल डा. अनिल यादव कौशांबी जनपद स्थानांतरित हुए हैं। जबकि अभी तक इन सात चिकित्सकों की जगह कुल एक चिकित्सक को भेजा गया है। महिला जिला अस्पताल से भी डा.चारू व डा. संजीव वर्मा को फतेहपुर, डा. हरनाथ सिंह को ललितपुर स्थानांतरित किया गया है। यहां भी स्थानांतरण के बदले दो चिकित्सकों को भेजने की सूची में नाम शामिल हैं। जबकि दो फार्मासिस्ट व एक लिपिक भी बांदा से गैरजनपद स्थानांतरित हुए हैं।

स्वास्थ्य विभाग की तबादला एक्सप्रेस : मंडल से 40 चिकित्सकों का गैर जनपदों में हुआ स्थानांतरण
Health Department transferred express: 40 doctors from the division were transferred to non-districts

– मेडिकल कालेज से सात प्रोफेसर हुए स्थानांतरित

रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज से प्रोफेसर डा. अनिल शर्मा निशचेतक विभाग व, डा. संतोष वर्मा कम्यिुनिटी मेडसिन को कानपुर, प्रोफेसर डा. मो. अतहर कन्नौज, असिस्टेंट प्रोफेसर डा. अभय पांडे फिजिशियन गोरखपुर, डा. विभूदीप एनाटामी व डा. पवन बायोकमेस्ट्री आगरा, डा. शरदचंद्र को प्रयागराज स्थानांतरित किया गया है। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. मुकेश यादव ने बताया कि इतने ही चिकित्सक गैर जनपदों के मेडिकल कालेजों से उन्हें भी मिले हैं। आठ स्टाफ नर्स व एक लिपिक भी स्थानांतरित हुए हैं।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश की अपील : दीपावली को बना दें ‘स्वदेशी अपनाओ पर्व’

City News Uttar Pradesh

बांदा में शराब सेल्समैन को पीटकर दो लाख की लूट, थाने के पास बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

City News Uttar Pradesh

बांदा हो जायेगा गरीबी से मुक्त: हर गांव से चुनें जायेंगे 25 परिवार

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा रंजन नें वादों के निस्तारण में दिये प्रभावी पैरवी के निर्देश

City News Uttar Pradesh

दुधारू पशु हुये कंगाल : मौत नें कसा शिकंजा, पशुपालक कर रहे “हाय -राम” !

City News Uttar Pradesh

बालू माफिया का केन पर फिर अत्याचार : जलधारा रोक अवैध खनन ! बुलडोजर बना लेते है साथी ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़