City News Uttar Pradesh
बांदा की चार सीटों में तीन पर भगवा : बबेरू में दौड़ी साईकिल
उत्तर प्रदेश

बांदा की चार सीटों में तीन पर भगवा : बबेरू में दौड़ी साईकिल

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले की चारों विधानसभा सीट पर भाजपा नें तीन सीटों पर फगवा फहरा दिया। एक सीट सपा झटक ले जानें में कामयाब रही। 2017 के चुनाव परिणामो में चारों सीटों पर भगवा फहरा था।

बांदा की चार सीटों में तीन पर भगवा : बबेरू में दौड़ी साईकिल
Banda Assembly (Prakash Dwivedi)

बांदा सदर सीट से भाजपा के प्रकाश द्विवेदी ने समाज वादी पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ी मंजुला सिंह को पराजित कर दूसरी बार जीत का डंका बजा दिया। जय प्रकाश -तय प्रकाश के नारे की सार्थकता को प्रमाणित कर दिखाया। प्रकाश दिवेदी को 80हजार 850वोट मिले वहीं मंजुला सिंह 65हजार 139वोटों पर ही सिमट गई और 15हजार 711मतों से पराजित हुई।

बांदा की चार सीटों में तीन पर भगवा : बबेरू में दौड़ी साईकिल
Banda Assembly (Prakash Dwivedi)

भाजपा ने सदर सीट पर अपनी जीत कायम रखने की जिम्मेदारी इस बार भी जो प्रकाश द्विवेदी के कंधों पर डाली उसमें वह खरे उतरे। कांग्रेस से लक्ष्मी नारायण और बसपा से धीरज राजपूत उन्हें चुनौती नहीं दे पाये। प्रकाश का अभेद्य दुर्ग बरकार रहा। बीएसपी के उम्‍मीदवार धीरज तीसरेऔर कांग्रेस के लक्ष्मी नारायण चौथे पायदान पर रहे ।

बांदा की चार सीटों में तीन पर भगवा : बबेरू में दौड़ी साईकिल
Tindwari Assembly (Ramkesh Nishad)

तिंदवारी विधानसभा में भाजपा के रामकेश निषाद नें 86हजार 612वोट हासिल कर सपा के निकटतम प्रतिद्वंदी विधायक बृजेश प्रजापति को 28 हजार 313 वोटों से शिकस्त दी। बसपा के जयराम सिंह नें 39 हजार 750मत हासिल कर तीसरे स्थान पर रहें।

बांदा की चार सीटों में तीन पर भगवा : बबेरू में दौड़ी साईकिल
Baberu Assembly (Vishambhar Yadav)

बबेरू सीट पर भाजपा के अजय पटेल को सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक बिसंभर यादव नें कड़े संघर्ष में अंततः 79हजार 314 मत हासिल कर 7 हजार 93 वोटों से पटखनी दे दी।

बांदा की चार सीटों में तीन पर भगवा : बबेरू में दौड़ी साईकिल
Naraini Assembly (Om Mani Verma)

इसी क्रम में नरैनी सुरक्षित सीट पर भाजपा की ओम मणि वर्मा 85हजार42वोट मिले उन्होने सपा की किरण वर्मा को9हजार 124 वोटों से मात दी। बसपा के दिग्गज नेता गयाचरण दिनकर को थर्ड लाईन पर ही संतोष करना पड़ा।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश द्वारा पिंक बूथ का शिलान्यास: महिलाओं की सुरक्षा को दी प्राथमिकता

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड ज्वालामुखी के आगोश में जल रहा बांदा: अप्रैल की तपिश ने तोड़े रिकॉर्ड, सहमा जनजीवन

Banda : अजब-गजब ! स्वर्गलोक में भी बटी किसान सम्मान निधि !

जिलाधिकारी ने किन्नरों के साथ की बैठक : मतदान प्रतिशत बढ़ाने में किन्नर करेंगे सहयोग

City News Uttar Pradesh

Banda- पुलिस की पहल रंग लाई : लड़के के घर वालों को मंजूर नही था रिश्ता ,पुलिस ने प्रेमी युगल की मंदिर मे कराई शादी

City News Uttar Pradesh

डीएम बांदा दुर्गा शक्ति के पति आईएएस अभिषेक सिंह अयोध्या को लेकर फिर चर्चाओं में घिरे

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़