
- शरद मिश्रा
बांदा। सदर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मकरी में आज वह ‘पल’ आया जिसका ‘ग्रामीण वर्षों से इंतज़ार’ कर रहे थे। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने गांव में सामुदायिक भवन/बारात घर का विधिवत भूमिपूजन कर शिलान्यास किया।

जैसे ही नारियल फूटा, मंत्रोच्चार गूंजे और मिट्टी में पहला फावड़ा चला गांव के लोगों की उम्मीदों को एक नई दिशा मिल गई। भूमिपूजन के बाद अपने संबोधन में विधायक प्रकाश ने कहा यह बारात घर ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान है। इससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को बड़ा लाभ मिलेगा।

गांव के लोग अपनी खुशियां अब आसानी और कम खर्च में मना सकेंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आने वाले दिनों में गांव की अन्य विकास योजनाओं को भी तेजी से पूरा किया जाएगा।

मकरी गांव को यह भवन एक बड़ा उपहार है। कहा की विशेष रूप से कन्या पक्ष के परिवारों को अब उन्हें महंगा मैरिज हाल किराए पर नहीं लेना पड़ेगा, बाहर जाने का झंझट खत्म होगा और गांव में ही सुविधाजनक और सम्मानजनक व्यवस्था मिलेगी। यह बारात घर सामाजिक एकता, कार्यक्रमों और गांव की खुशियों का नया केंद्र बनेगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
